Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बस्तर रेजिमेंट को लेकर बड़ा अपडेट, रक्षा मंत्री के पत्र के बाद सेना में नई यूनिट गठन की उम्मीद बढ़ी

    July 28, 2026

    Supreme Court’ का बड़ा हस्तक्षेप, नाबालिग छात्रों को राहत, डिजिटल एविडेंस सुरक्षित रखने के आदेश

    July 28, 2026

    Commonwealth Games 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, ज्ञानेश्वरी यादव की ऐतिहासिक सफलता पर जश्न का माहौल

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 28
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » छत्तीसगढ़ में नया धर्मांतरण कानून तैयार: 60 दिन पहले नोटिस अनिवार्य, प्रलोभन पर आजीवन कारावास का प्रावधान
    Chhattisgarh

    छत्तीसगढ़ में नया धर्मांतरण कानून तैयार: 60 दिन पहले नोटिस अनिवार्य, प्रलोभन पर आजीवन कारावास का प्रावधान

    News EditorBy News EditorNovember 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में लंबे समय से जारी धर्मांतरण बहस अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। राज्य सरकार की उच्चस्तरीय समिति ने नया धर्मांतरण विधेयक तैयार कर लिया है और इसे आगामी शीतकालीन सत्र में सदन में पेश किया जाएगा। सरकार का दावा है कि यह कानून उन सभी गतिविधियों पर रोक लगाएगा, जिनके जरिए प्रलोभन, दबाव, डर या धोखे से धर्म परिवर्तन कराया जाता है।

    मंत्री विजय शर्मा ने ड्राफ्ट पर दी पुष्टि
    रायपुर में मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि विधेयक का ड्राफ्ट अंतिम रूप में तैयार हो चुका है और सदन से पारित होते ही इसे लागू कर दिया जाएगा। उनका कहना है कि नए कानून का मकसद धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा करते हुए अवैध धर्मांतरण की गतिविधियों पर पूर्ण नियंत्रण करना है।

    धर्म परिवर्तन से पहले 60 दिन का नोटिस अनिवार्य
    ड्राफ्ट के अनुसार, कोई भी व्यक्ति यदि धर्म बदलना चाहता है, तो उसे निर्धारित प्रारूप में 60 दिन पहले जिला प्रशासन को सूचना देनी होगी। सूचना मिलने के बाद प्रशासन सत्यापन और जांच की प्रक्रिया पूरी करेगा। जांच के बाद ही व्यक्ति को धर्म परिवर्तन की अनुमति दी जाएगी।

    चंगाई सभा जैसे आयोजनों पर भी कड़ी निगरानी
    समिति ने सुझाव दिया है कि चंगाई सभा जैसे धार्मिक आयोजनों पर भी रोक या नियमन लागू किया जाए, क्योंकि वर्षों से इन आयोजनों को धर्मांतरण का माध्यम माना जाता रहा है। प्रशासन इन आयोजनों की मॉनिटरिंग करेगा और संदिग्ध गतिविधियों पर कार्रवाई की जाएगी।

    प्रलोभन या दबाव से धर्म बदलाने पर कड़ी सजा
    नए विधेयक में यह प्रावधान भी जोड़ा गया है कि यदि कोई व्यक्ति प्रलोभन, आर्थिक लाभ, धमकी या किसी भी प्रकार के दबाव से धर्म परिवर्तन कराता है, तो उसके खिलाफ गंभीर आपराधिक मामला दर्ज किया जाएगा। ऐसे मामलों में आजीवन कारावास तक की सजा देने का प्रावधान है।

    सरकार बोली—धार्मिक स्वतंत्रता सुरक्षित, अवैध धर्मांतरण पर सख्ती
    सरकार का कहना है कि कानून का उद्देश्य किसी की धार्मिक स्वतंत्रता छीनना नहीं, बल्कि बिना दबाव और बिना प्रलोभन के धर्म चुनने के अधिकार की रक्षा करना है। नए प्रावधानों के लागू होने से राज्य में हो रहे अवैध धर्मांतरण पर अंकुश लगाने की उम्मीद है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    बस्तर रेजिमेंट को लेकर बड़ा अपडेट, रक्षा मंत्री के पत्र के बाद सेना में नई यूनिट गठन की उम्मीद बढ़ी

    July 28, 2026

    Supreme Court’ का बड़ा हस्तक्षेप, नाबालिग छात्रों को राहत, डिजिटल एविडेंस सुरक्षित रखने के आदेश

    July 28, 2026

    Commonwealth Games 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, ज्ञानेश्वरी यादव की ऐतिहासिक सफलता पर जश्न का माहौल

    July 28, 2026

    Korba Breaking: नदी में डूब रहे पिता को बचाने कूदा बेटा, बाहर निकाला लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

    July 28, 2026

    CG Open School Exam Date : ओपन स्कूल बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल जारी, 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए अहम अपडेट

    July 28, 2026

    CG NEWS : मदननगर हिंसा केस में शिकंजा, पुलिस टीम पर हमले के बाद 150 लोगों पर FIR, आरोपियों की तलाश जारी

    July 28, 2026
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Editors Picks

    बस्तर रेजिमेंट को लेकर बड़ा अपडेट, रक्षा मंत्री के पत्र के बाद सेना में नई यूनिट गठन की उम्मीद बढ़ी

    July 28, 2026

    Supreme Court’ का बड़ा हस्तक्षेप, नाबालिग छात्रों को राहत, डिजिटल एविडेंस सुरक्षित रखने के आदेश

    July 28, 2026

    Commonwealth Games 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, ज्ञानेश्वरी यादव की ऐतिहासिक सफलता पर जश्न का माहौल

    July 28, 2026

    Korba Breaking: नदी में डूब रहे पिता को बचाने कूदा बेटा, बाहर निकाला लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

    July 28, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.