Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    RRB Vacancy 2026 : रेलवे टेक्नीशियन के हजारों पदों पर निकली वैकेंसी, जानें अंतिम तारीख, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया

    July 1, 2026

    CG Wildlife Crime : टाइगर स्किन तस्करी मामले में बड़ा खुलासा, दो तस्कर गिरफ्तार, पुलिस विभाग से संभावित कनेक्शन की जांच जारी

    July 1, 2026

    CG Honey Trap Case : रायपुर में हनीट्रैप का सनसनीखेज खुलासा, अश्लील फोटो से ब्लैकमेल कर 6 महीने तक ऐंठे लाखों रुपये

    July 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 1
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » New Criminals Law: तीन नए आपराधिक कानून आज से लागू, अशांति फैलाने वालों की खैर नहीं
    Chhattisgarh

    New Criminals Law: तीन नए आपराधिक कानून आज से लागू, अशांति फैलाने वालों की खैर नहीं

    News EditorBy News EditorJuly 1, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर/दिल्ली : तीन नए आपराधिक कानून आज से देशभर में लागू हो जाएंगे। इससे भारत की आपराधिक न्याय प्रणाली में बड़े बदलाव आएंगे और औपनिवेशिक काल के कानूनों का अंत हो जाएगा। भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम ब्रिटिश काल के क्रमश: भारतीय दंड संहिता, दंड प्रक्रिया संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम की जगह लेंगे। नए कानूनों से आधुनिक न्याय प्रणाली स्थापित होगी जिसमें जीरो FIR, पुलिस में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराना और SMS के जरिए समन भेजने जैसी सुविधा होगी। साथ ही, सभी जघन्य अपराधों के वारदात स्थल की अनिवार्य वीडियोग्राफी जैसे प्रावधान शामिल होंगे।

    1. नए कानूनों के तहत आपराधिक मामलों में फैसला मुकदमा पूरा होने के 45 दिन के भीतर आएगा। पहली सुनवाई के 60 दिन के भीतर आरोप तय किए जाएंगे।

    2. दुष्कर्म पीड़िताओं का बयान कोई महिला पुलिस अधिकारी उसके अभिभावक या रिश्तेदार की मौजूदगी में दर्ज करेगी और मेडिकल रिपोर्ट 7 दिन के भीतर देनी होगी।

    3. नए कानूनों में संगठित अपराधों और आतंकवाद के कृत्यों को परिभाषित किया गया है। राजद्रोह की जगह देशद्रोह लाया गया है और सभी तलाशी व जब्ती की कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराना अनिवार्य कर दिया गया है।

    4. महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों पर एक नया अध्याय जोड़ा गया है। किसी बच्चे को खरीदना और बेचना जघन्य अपराध बनाया गया है। किसी नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के लिए मृत्युदंड या उम्रकैद का प्रावधान जोड़ा गया है।

    5. सूत्रों ने बताया कि ‘ओवरलैप’ धाराओं का आपस में विलय कर दिया गया और उन्हें सरलीकृत किया गया है। भारतीय दंड संहिता की 511 धाराओं के मुकाबले इसमें केवल 358 धाराएं होंगी।

    6. सूत्रों ने बताया कि शादी का झूठा वादा करने, नाबालिग से दुष्कर्म, भीड़ द्वारा पीटकर हत्या करने, झपटमारी आदि मामले दर्ज किए जाते हैं लेकिन मौजूदा भारतीय दंड संहिता में ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए कोई विशेष प्रावधान नहीं थे। भारतीय न्याय संहिता में इनसे निपटने के लिए प्रावधान किए गए हैं।

    7. नए कानूनों के तहत अब कोई भी व्यक्ति पुलिस थाना गए बिना इलेक्ट्रॉनिक संचार माध्यम से घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज करा सकता है। इससे मामला दर्ज कराना आसान और तेज हो जाएगा। पुलिस की ओर से त्वरित कार्रवाई की जा सकेगी।

    8. ‘जीरो एफआईआर’ से अब कोई भी व्यक्ति किसी भी पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज करा सकता है, भले ही अपराध उसके अधिकार क्षेत्र में नहीं हुआ हो। इससे कानूनी कार्यवाही शुरू करने में होने वाली देरी खत्म होगी और मामला तुरंत दर्ज किया जा सकेगा।

    9. नए कानून में जुड़ा एक दिलचस्प पहलू यह भी है कि गिरफ्तारी की सूरत में व्यक्ति को अपनी पसंद के किसी व्यक्ति को अपनी स्थिति के बारे में सूचित करने का अधिकार दिया गया है। इससे गिरफ्तार व्यक्ति को तुरंत सहयोग मिल सकेगा।

    10. इसके अलावा, गिरफ्तारी विवरण पुलिस थानों और जिला मुख्यालयों में प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा। इससे गिरफ्तार व्यक्ति के परिवार और मित्र महत्वपूर्ण सूचना आसानी से पा सकेंगे।

    11. नए कानूनों में महिलाओं व बच्चों के खिलाफ अपराधों की जांच को प्राथमिकता दी गई है। इससे मामले दर्ज किए जाने के 2 महीने के भीतर जांच पूरी की जाएगी। नए कानूनों के तहत पीड़ितों को 90 दिन के भीतर अपने मामले की प्रगति पर नियमित रूप से जानकारी पाने का अधिकार होगा।

    12. नए कानूनों में महिलाओं व बच्चों के साथ होने वाले अपराध पीड़ितों को सभी अस्पतालों में निशुल्क प्राथमिक उपचार या इलाज मुहैया कराया जाएगा। यह प्रावधान सुनिश्चित करता है कि पीड़ित को आवश्यक चिकित्सकीय देखभाल तुरंत मिले।

    13. आरोपी और पीड़ित दोनों को अब प्राथमिकी, पुलिस रिपोर्ट, आरोपपत्र, बयान, स्वीकारोक्ति व अन्य दस्तावेज 14 दिन के भीतर पाने का अधिकार होगा।

    14. अदालतें समय रहते न्याय देने के लिए मामले की सुनवाई में अनावश्यक विलंब से बचने के वास्ते अधिकतम 2 बार मुकदमे की सुनवाई स्थगित कर सकती हैं।

    15. नए कानूनों में सभी राज्य सरकारों के लिए गवाह सुरक्षा योजना लागू करना अनिवार्य है ताकि गवाहों की सुरक्षा व सहयोग सुनिश्चित किया जाए और कानूनी प्रक्रियाओं की विश्वसनीयता व प्रभाव बढ़ाया जाए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    RRB Vacancy 2026 : रेलवे टेक्नीशियन के हजारों पदों पर निकली वैकेंसी, जानें अंतिम तारीख, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया

    July 1, 2026

    CG Wildlife Crime : टाइगर स्किन तस्करी मामले में बड़ा खुलासा, दो तस्कर गिरफ्तार, पुलिस विभाग से संभावित कनेक्शन की जांच जारी

    July 1, 2026

    CG Honey Trap Case : रायपुर में हनीट्रैप का सनसनीखेज खुलासा, अश्लील फोटो से ब्लैकमेल कर 6 महीने तक ऐंठे लाखों रुपये

    July 1, 2026

    कोरबा के पावर हाउस रोड पर देर रात मची अफरा-तफरी, कपड़ा दुकान में लगी भीषण आग

    July 1, 2026

    छत्तीसगढ़ के शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने पुनर्नियुक्ति को दी मंजूरी

    July 1, 2026

    दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, स्लीपर बस में लगी आग, 7 की मौत, 15 से ज्यादा घायल

    July 1, 2026
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Editors Picks

    RRB Vacancy 2026 : रेलवे टेक्नीशियन के हजारों पदों पर निकली वैकेंसी, जानें अंतिम तारीख, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया

    July 1, 2026

    CG Wildlife Crime : टाइगर स्किन तस्करी मामले में बड़ा खुलासा, दो तस्कर गिरफ्तार, पुलिस विभाग से संभावित कनेक्शन की जांच जारी

    July 1, 2026

    CG Honey Trap Case : रायपुर में हनीट्रैप का सनसनीखेज खुलासा, अश्लील फोटो से ब्लैकमेल कर 6 महीने तक ऐंठे लाखों रुपये

    July 1, 2026

    कोरबा के पावर हाउस रोड पर देर रात मची अफरा-तफरी, कपड़ा दुकान में लगी भीषण आग

    July 1, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.