Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Weather Today : डिप्रेशन से बदला मौसम, दो दिन झमाझम बारिश का अलर्ट

    September 23, 2026

    23 September 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल

    September 23, 2026

    सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम – उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 23
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल हारते ही बदला न्यूजीलैंड का कप्तान, रचिन रवींद्र-ग्लेन फिलिप्स भी टीम में नहीं
    Chhattisgarh

    चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल हारते ही बदला न्यूजीलैंड का कप्तान, रचिन रवींद्र-ग्लेन फिलिप्स भी टीम में नहीं

    News EditorBy News EditorMarch 11, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड की टीम को हार का मुंह देखना पड़ा। इसके साथ ही कीवी टीम का 25 साल बाद खिताब जीतने का सपना चकनाचूर हो गया। इस हार के बाद न्यूजीलैंड की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। दरअसल, पाकिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। पाकिस्तान के खिलाफ कीवी टीम की कमान मिचेल सैंटनर के बजाय माइकल ब्रेसवेल को सौंप दी गई है। सैंटनर इस सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हैं। सैंटनर के अलावा डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन और रचिन रवींद्र जैसे कई स्टार खिलाड़ी भी इस टीम का हिस्सा नहीं हैं।

    स्टार खिलाड़ी टीम से नदारद

    डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, ग्लेन फिलिप्स, बेवॉन जैकब्स और रचिन रवींद्र पाकिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज नहीं खेलेंगे। ये सभी खिलाड़ी अपनी T20 प्रतिबद्धताओं के कारण अनुपलब्ध हैं, जबकि केन विलियमसन ने भी खुद को अनुपलब्ध बताया है। रचिन रवींद्र और डेवोन कॉनवे IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते नजर आएंगे। लॉकी फर्ग्यूसन पंजाब किंग्स की टीम का हिस्सा हैं जबकि मिचेल सैंटनर मुंबई इंडियंस के लिए IPL 2025 खेलते नजर आएंगे। वहीं, ग्लेन फिलिप्स गुजरात टाइटंस में खेलेंगे। बता दें, IPL 2025 का 22 मार्च से आगाज होने जा रहा है। केन विलियमसन इस बार IPL में नहीं खलेंगे। वह पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में हिस्सा लेंगे। PSL 2025 अगले महीने 11 तारीख से खेला जाएगा।

    ईश सोढ़ी और बेन सीयर्स की वापसी

    श्रीलंका के खिलाफ घरेलू T20I सीरीज मिस करने वाले ईश सोढ़ी की टीम में वापसी हो गई है। वहीं, हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण चैंपियंस ट्रॉफी नहीं खेलने वाले बेन सीयर्स का भी कमबैक हो गया है। काइल जैमीसन और विल ओ’रूर्के सीरीज के पहले तीन मैचों के लिए उपलब्ध हैं, क्योंकि टीम हाल ही में ICC इवेंट के बाद तेज गेंदबाजों के वर्कलोड मैनेज करेगी।

    मैट हेनरी, जो चोट के कारण चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल नहीं खेले थे और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे, को T20I सीरीज के चौथे और पांचवें मैच के लिए चुना गया है। हालांकि इससे पहले उन्हें फिटनेस टेस्ट से गुजरना पड़ेगा। फिन एलन, जिमी नीशम और टिम सीफर्ट को भी टीम में शामिल किया गया है।

    न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान T20I सीरीज का फुल शेड्यूल 

    • पहला T20I: रविवार, 16 मार्च, हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च
    • दूसरा T20I: मंगलवार, 18 मार्च, यूनिवर्सिटी ऑफ ओटागो ओवल, डुनेडिन
    • तीसरा T20I: शुक्रवार, 21 मार्च, ईडन पार्क, ऑकलैंड
    • चौथा T20I: रविवार, 23 मार्च, बे ओवल, टॉरंगा
    • पांचवां T20I: बुधवार, 25 मार्च, स्काई स्टेडियम, वेलिंगटन

    पाकिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम इस प्रकार है: माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), फिन एलन, मार्क चैपमैन, जैकब डफी, जैक फॉल्क्स (मैच 4-5), मिच हे, मैट हेनरी (मैच 4-5), काइल जैमीसन (मैच 1-3), डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, विल ओ’रूर्के (मैच 1-3), टिम रॉबिन्सन, बेन सियर्स, टिम सीफर्ट, ईश सोढ़ी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Weather Today : डिप्रेशन से बदला मौसम, दो दिन झमाझम बारिश का अलर्ट

    September 23, 2026

    23 September 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल

    September 23, 2026

    सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम – उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव

    September 22, 2026

    *एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु*

    September 22, 2026

    CG News : भिलाई स्टील प्लांट में हादसे से मचा हड़कंप, पुशर कार की टक्कर से मजदूर की मौत

    September 22, 2026

    नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी, जंगल से SLR-INSAS और BGL लॉन्चर समेत हथियार मिले

    September 22, 2026
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Editors Picks

    CG Weather Today : डिप्रेशन से बदला मौसम, दो दिन झमाझम बारिश का अलर्ट

    September 23, 2026

    23 September 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल

    September 23, 2026

    सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम – उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव

    September 22, 2026

    *एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु*

    September 22, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.