Tuesday, October 14, 2025

NH टोल टैक्स में राहत : UPI से पेमेंट करने पर 15 नवंबर से घटेगा शुल्क

रायपुर। यात्रियों और वाहन चालकों के लिए राहत की खबर है। केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे (NH) पर टोल टैक्स दरों में संशोधन किया है। नए नियम के तहत 15 नवंबर से टोल प्लाजा पर UPI से भुगतान करने पर 1.25 फीसदी शुल्क कम लिया जाएगा। वहीं नकद भुगतान करने वाले यात्रियों को डबल टोल टैक्स देना होगा।

प्रदेश में कार, बस और ट्रक के टोल टैक्स में भी 5 से 20 रुपए तक की कटौती की गई है। नई दरें लागू होने पर रोजाना हजारों यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा।

केंद्र सरकार ने यह संशोधन डिटरमिनेशन ऑफ रेट्स एंड कलेक्शन नियम में किया है। इसके लागू होने के बाद डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा मिलेगा और नकद लेन-देन करने वालों को अतिरिक्त शुल्क देना होगा।

सरकार का मानना है कि इस कदम से टोल प्लाजा पर लंबी कतारें भी कम होंगी और यात्रियों का समय बचेगा।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -