Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG BREAKING : वेदांता लिमिटेड ‘पावर प्लांट में भीषण हादसा’ बॉयलर फटा, कई की मौत, 30 से ज्यादा घायल

    April 14, 2026

    Chhattisgarh Crime Updates : कोर्ट में पेश किए गए 5 आरोपी , अपहरण कांड के मास्टरमाइंड को सख्त सजा दिलाने की तैयारी, पुलिस ने जुटाए पुख्ता सबूत

    April 14, 2026

    Chhattisgarh News : 123 हाथियों का जमावड़ा, ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने की मांग की

    April 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, April 14
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » CG CRIME : भतीजी और भतीजा ने बड़ी मां को जिंदा जलाया, लड़कों को घर बुलाने पर टोका तो हुआ था झगड़ा
    Chhattisgarh

    CG CRIME : भतीजी और भतीजा ने बड़ी मां को जिंदा जलाया, लड़कों को घर बुलाने पर टोका तो हुआ था झगड़ा

    News EditorBy News EditorDecember 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सरगुजा : जिले में बुधवार की रात महिला को उसके भतीजी और भतीजे ने जिंदा जला दिया। महिला की मौत होने पर उसके शव को बाहर फेंक दिया। मृतका (बड़ी मां) ने भतीजी के लड़कों को घर में बुलाने और दूसरे लड़कों के साथ घूमने को लेकर आपत्ति जताई थी।

    इससे भड़की भतीजी ने बड़ी मां पर जलती लकड़ी से हमला कर दिया और उसकी साड़ी में आग लगा दी। घटना धौरपुर थाना क्षेत्र की है।

    जानकारी के मुताबिक, ग्राम चटकपुर में बुधवार की शाम बड़ी मां भीनसरी (50) को भतीजी प्रभा विश्वकर्मा (25) और भतीजे अमृत उर्फ चंठू (22) ने अपने घर पार्टी में बुलाया था। उनके माता-पिता कही बाहर रहते हैं। घर में शराब और मुर्गा की पार्टी रखी गई थी।

    प्रभा विश्वकर्मा ने पार्टी में अपने अन्य दोस्तों को भी बुलाया था। देर शाम तक घर में शराब और मुर्गा की पार्टी चलती रही और सभी ने शराब पी।

    पार्टी के बाद भीनसरी विश्वकर्मा ने अपनी भतीजी प्रभा विश्वकर्मा को टोका कि वह गांव के लड़कों को घर में क्यों बुलाती है और उनके साथ क्यों घूमती है। इससे दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद होने पर प्रभा विश्वकर्मा ने जलती हुई लकड़ी से भीनसरी के सिर पर वार कर दिया।

    जब भीनसरी बेहोश हो गई तो प्रभा विश्वकर्मा ने उसकी साड़ी में आग लगा दी। आग लगने से भीनसरी विश्वकर्मा गंभीर रूप से झुलस गई और उसकी मौत हो गई। प्रभा विश्वकर्मा और अमृत विश्वकर्मा ने उसके शव को गांव में ही दूसरे घर के सामने फेंक दिया और घर में वापस आकर सो गए। सुबह महिला का शव देख ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी।

    घटना की सूचना पर धौरपुर थाना प्रभारी अश्वनी दीवान की टीम मौके पर पहुंची। अंबिकापुर से फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शव फेंकने के स्थान से घटनास्थल तक कपड़े के जले हुए टुकड़े मिले। घर में जलने की गंध फैली थी। जलने के निशान और खून का धब्बा भी मिला है।

    एडिशनल एसपी अमोलक सिंह ने बताया कि पुलिस ने प्रभा विश्वकर्मा (25) और अमृत विश्वकर्मा (22) को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद प्रभा विश्वकर्मा फरार थी, जिसे राजपुर से हिरासत में लिया गया है। आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। मामला में धारा 103 (1), 238 (3,4) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

    मामले में फॉरेंसिक जांच के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बताया गया है कि महिला की साड़ी, गर्म कपड़े और स्कार्फ में आग लगी थी। इस दौरान महिला को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिल पाया। इसके कारण उसकी मौत हो गई।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG BREAKING : वेदांता लिमिटेड ‘पावर प्लांट में भीषण हादसा’ बॉयलर फटा, कई की मौत, 30 से ज्यादा घायल

    April 14, 2026

    Chhattisgarh Crime Updates : कोर्ट में पेश किए गए 5 आरोपी , अपहरण कांड के मास्टरमाइंड को सख्त सजा दिलाने की तैयारी, पुलिस ने जुटाए पुख्ता सबूत

    April 14, 2026

    Chhattisgarh News : 123 हाथियों का जमावड़ा, ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने की मांग की

    April 14, 2026

    Chhattisgarh Murder News : अंगूठी छीनने के चक्कर में परिचित का सिर कुचला, सबूत मिटाने के लिए शव को दफनाने की रची थी साजिश

    April 14, 2026

    Horrific Road Accident : मिनी हाइवा और ट्रक की भिड़ंत में तीन की दर्दनाक मौत

    April 14, 2026

    Ganja Smuggling : पुलिस का सटीक इनपुट , मिली सूचना के बाद पुलिस ने बिछाया जाल, 112 किलो गांजा हाथ लगा

    April 14, 2026
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Editors Picks

    CG BREAKING : वेदांता लिमिटेड ‘पावर प्लांट में भीषण हादसा’ बॉयलर फटा, कई की मौत, 30 से ज्यादा घायल

    April 14, 2026

    Chhattisgarh Crime Updates : कोर्ट में पेश किए गए 5 आरोपी , अपहरण कांड के मास्टरमाइंड को सख्त सजा दिलाने की तैयारी, पुलिस ने जुटाए पुख्ता सबूत

    April 14, 2026

    Chhattisgarh News : 123 हाथियों का जमावड़ा, ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने की मांग की

    April 14, 2026

    Chhattisgarh Murder News : अंगूठी छीनने के चक्कर में परिचित का सिर कुचला, सबूत मिटाने के लिए शव को दफनाने की रची थी साजिश

    April 14, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.