Monday, July 7, 2025

नीतीश दबाव में यू टर्न ले लेते हैं:पूर्णिया में राहुल गांधी ने कहानी सुना बिहार सीएम पर कसा तंज, रैली से 4 संदिग्ध ड्रोन जब्त

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का बिहार में आज दूसरा दिन है। राहुल गांधी मंगलवार को पूर्णिया के रंगभूमि मैदान पहुंचे। इस दौरान राहुल गांधी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नीतीश जी पर दबाव पड़ता है तो वो यू टर्न ले लेते हैं।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सीएम नीतीश पर तंज कसते हुए कहा कि वो शपथ लेते हैं तो खूब तालियां बजती हैं। फिर नीतीश के सीएम हाउस की ओर निकल जाते हैं। फिर पता चलता है कि वो अपना शॉल राज्यपाल भवन में छोड़ आए। वो लेने जाते हैं तो गर्वनर कहते हैं इतनी जल्दी आ गए। पुलिस ने राहुल गांधी की सभा के दौरान चार ड्रोन को जब्त परअपने संबोधन में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि पीएम मोदी के राज में ईडी और सीबीआई का डर दिखाया जा रहा है। कांग्रेस की न्याय यात्रा के बिहार में एंट्री करते ही राजद सुप्रीमो लालू यादव को घंटों ईडी दफ्तर में बैठाया गया। आज उनके बेटे तेजस्वी यादव को बुलाया गया है। झारखंड में हेमंत सोरेन को परेशान किया जा रहा है।

किसानों से राहुल गांधी ने की बात

इससे पहले राहुल गांधी ने गढबनैली नवोदय विद्यालय के बच्चों से मुलाकात की है। उसके बाद राहुल गांधी ने सीसाबाड़ी में किसान चौपाल के दौरान किसानों से बात की।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि जो भी राजनेता किसानों की जमीन की रक्षा करने की बात करेगा उस पर 24 घंटे आक्रमण होगा। हिंदुस्तान की सरकार जमीन अधिग्रहण के कानून को तोड़ रही है। किसानों को चारों ओर से घेरा जा रहा है। आपसे जमीन ली जाती है और अडानी जैसे बड़े-बड़े उद्योगपतियों को मुफ्त में दी जाती है। प्रधानमंत्री मोदी 3 काले कानून ले आए और जो आपका था आपकी नाक के सामने से छीनने की कोशिश की। माल्या और अडानी का कर्जा माफ हो सकता है, लेकिन किसानों का कर्जा माफ नहीं हो सकता है।

राहुल गांधी इस दौरान सिर पर गमछा बांधकर खटिया पर बैठे नजर आए। राहुल गांधी ने किसान के हाथ से कुल्हड़ में चाय पी। इसके बाद वो होटल में आराम करने के लिए रवाना हो गए।

मिशन के उड़ाए जा रहे थे। राहुल गांधी के सुरक्षा कर्मियों ने ड्रोन की जांच की।किया। जो बि

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -