Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ताला तोड़कर घर में घुसे चोर, सोने के जेवर और कैश समेत लाखों का सामान चोरी’ पुलिस जांच में जुटी

    July 13, 2026

    17 जुलाई तक चलेगा विधानसभा मानसून सत्र, सरकार-विपक्ष में तीखी बहस के संकेत

    July 13, 2026

    Bangkok Pub Fire : बैंकॉक के पब में भीषण आग, 27 लोगों की दर्दनाक मौत

    July 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 13
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » मोदी सरकार के खिलाफ दूसरी बार लाया गया अविश्वास प्रस्ताव, पिछली बार समर्थन में पड़े थे इतने वोट
    Chhattisgarh

    मोदी सरकार के खिलाफ दूसरी बार लाया गया अविश्वास प्रस्ताव, पिछली बार समर्थन में पड़े थे इतने वोट

    News EditorBy News EditorJuly 27, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    लोकसभा में प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने बुधवार को नरेन्द्र मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। पिछले नौ वर्षों में यह दूसरा अवसर होगा जब यह सरकार अविश्वास प्रस्ताव का सामना करेगी। इससे पहले, जुलाई, 2018 में मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव लाया था। इस अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में सिर्फ 126 वोट पड़े थे, जबकि इसके खिलाफ 325 सांसदों ने वोट दिया था।

    बीजेपी के पक्ष में संख्याबल 

    इस बार भी अविश्वास प्रस्ताव का भविष्य पहले से तय है क्योंकि संख्याबल स्पष्ट रूप से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में है और निचले सदन में विपक्षी दलों के 150 से कम सदस्य हैं। लेकिन उनकी दलील है कि वे चर्चा के दौरान मणिपुर मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए धारणा से जुड़ी लड़ाई में सरकार को मात देने में सफल रहेंगे। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए जरूरी है कि उसे कम से कम 50 सदस्यों का समर्थन हासिल हो। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की तिथि तय करने के संदर्भ में 10 दिनों के भीतर फैसला करना होता है। सदन की मंजूरी के बाद इस पर चर्चा और मतदान होता है। अगर सत्तापक्ष इस प्रस्ताव पर हुए मतदान में हार जाता है तो प्रधानमंत्री समेत पूरे मंत्रिपरिषद को इस्तीफा देना होता है।

     जवाहर लाल नेहरू के कार्यकाल में पहला अविश्वास प्रस्ताव

    भारतीय संसदीय इतिहास में अविश्वास प्रस्ताव लाने का सिलसिला देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के समय ही शुरू हो गया था। नेहरू के खिलाफ 1963 में आचार्य कृपलानी अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए थे। इस प्रस्ताव के पक्ष में केवल 62 मत पड़े थे जबकि विरोध में 347 मत आए थे। इसके बाद लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, पी वी नरसिंह राव, अटल बिहारी वाजपेयी, मनमोहन सिंह समेत कई प्रधानमंत्रियों को अविश्वास प्रस्ताव का सामना करना पड़ा था।

    इंदिरा गांधी को सबसे अधिक 15 अविश्वास प्रस्ताव का करना पड़ा सामना

    मोदी सरकार के खिलाफ दूसरी बार अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने से पहले कुल 27 बार अविश्वास प्रस्ताव लाए गए हैं और इनमें से किसी भी मौके पर सरकार नहीं गिरी, हालांकि विश्वास प्रस्ताव का सामना करते हुए तीन सरकार को जाना पड़ा। आखिरी बार 1999 में विश्वास प्रस्ताव का सामना करते हुए अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार गिरी थी। ‘पीआरएस लेजिस्लेटिव रिसर्च’ के अनुसार, इंदिरा गांधी को सबसे अधिक 15 बार अविश्वास प्रस्ताव का सामना करना पड़ा। लाल बहादुर शास्त्री के खिलाफ तीन अविश्वास प्रस्ताव, पी वी नरसिंह राव के खिलाफ तीन, मोरारजी देसाई के खिलाफ दो और राजीव गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी के खिलाफ एक-एक प्रस्ताव लाये गए थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    ताला तोड़कर घर में घुसे चोर, सोने के जेवर और कैश समेत लाखों का सामान चोरी’ पुलिस जांच में जुटी

    July 13, 2026

    17 जुलाई तक चलेगा विधानसभा मानसून सत्र, सरकार-विपक्ष में तीखी बहस के संकेत

    July 13, 2026

    Bangkok Pub Fire : बैंकॉक के पब में भीषण आग, 27 लोगों की दर्दनाक मौत

    July 13, 2026

    13 July 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों की ऑफिस में काम की होगी तारीफ

    July 13, 2026

    CG High Court Decision : हाईकोर्ट ने साफ किया नियम, अनुकंपा नियुक्ति के लिए दिवंगत कर्मचारी के समय की नीति लागू होगी

    July 12, 2026

    भारत की ताकतवर महिलाओं की लिस्ट जारी, Nita Ambani’ ने मारी बाजी’ जानें कौन-कौन पहुंचा टॉप पर

    July 12, 2026
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Editors Picks

    ताला तोड़कर घर में घुसे चोर, सोने के जेवर और कैश समेत लाखों का सामान चोरी’ पुलिस जांच में जुटी

    July 13, 2026

    17 जुलाई तक चलेगा विधानसभा मानसून सत्र, सरकार-विपक्ष में तीखी बहस के संकेत

    July 13, 2026

    Bangkok Pub Fire : बैंकॉक के पब में भीषण आग, 27 लोगों की दर्दनाक मौत

    July 13, 2026

    13 July 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों की ऑफिस में काम की होगी तारीफ

    July 13, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.