Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    October 2, 2026

    ढेलवाडीह में श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश, स्वच्छता दीदियों का हुआ सम्मान

    October 2, 2026

    गांधी जयंती पर औद्योगिक क्षेत्र कोरबा में लगाए गए लगभग 100 पौधे

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 4
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » बिना रजिस्ट्रेशन चार धाम यात्रा में नो एंट्री, जाने से पहले सोच लें; वरना नहीं होंगे दर्शन
    Chhattisgarh

    बिना रजिस्ट्रेशन चार धाम यात्रा में नो एंट्री, जाने से पहले सोच लें; वरना नहीं होंगे दर्शन

    News EditorBy News EditorMay 16, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: उत्तराखंड में इन दिनों चार धाम यात्रा  में उमड़ रही भारी भीड़ को देखते हुए सरकार एक्शन में आ गई है. यही वजह है कि बैठक में मुख्यसचिव ने यह तय किया कि रजिस्ट्रेशन के बिना किसी को भी चारधाम यात्रा में एंट्री नहीं दी जाएगी. श्रद्धालुओं की भीड़ से पैदा हो रही अव्यवस्था को दूर करने और व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए दो दिन यानी कि 15 और 16 मई को ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन भी बंद कर दिया गया, जिससे पहले से मौजूद श्रद्धालु आगे बढ़ सकें.

    बैरियरों और अन्य जगहों पर सख्त चेकिंग के निर्देश

    सीएम सचिव ने आदेश दिया कि इसके लिए बैरियरों और अन्य जगहों पर सख्ती से चेकिंग की जाए. उन्होंने यमुनोत्री धाम में बिना पंजीकरण के डंडी-कंडी, घोड़ा-खच्चरों के संचालन पर भी प्रभावी रोक लगाने के निर्देश दिए हैं. सचिव ने कहा कि रिकॉर्ड यात्रियों के पहुंचने से यात्रा मार्गों पर जाम और दबाव बढ़ रहा है. उन्होंने साफ कहा कि बगैर रजिस्ट्रेशन किसी को भी धाम में न जाने दिया जाए, इसके लिए बैरियर पर सख्ती से जांच-पड़ताल कर ऐसे यात्रियों और वाहनों को सीधे वापस भेजें. साथ ही जो वाहन बिना रजिस्ट्रेशन वाले श्रद्धालुओं को लेकर आएगा, उस पर भी कार्रवाई की जाएगी.

    चार धाम यात्रा में पहुंच रहे रिकॉर्ड श्रद्धालु

    10 मई को शुरु हुई चारधाम यात्रा में महज 5 दिनों में करीब 2.76 लाख लोग पहुंचे हैं. लोगों की भारी भीड़ की वजह से प्रशासन की सांसें फूलने लगी हैं. इन दिनों रिकॉर्ड श्रद्धालुओं के पहुंचने से चारधाम में व्यवस्था चरमराने लगी है, जिसकी वजह से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है. इन सभी बातों पर गौर करते हुए सीएम धामी ने सीएम सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम को गंगोत्री और यमुनोत्री की व्यवस्था की मॉनिटरिंग करने की जिम्मेदारी सौंपी है. यहां आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए सीएम सचिव खुद व्यवस्था की मॉनिटरिंग करेंगे.

    15-16 मई को ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन बंद

    बड़ी संख्या में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को देखते हुए बुधवार और गुरुवार को चारधाम यात्रा के लिए होने वाले ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन बंद कर दिए गए. बता दें कि ये रजिस्ट्रेशन हरिद्वार और ऋषिकेश में हो रहे थे. खबर के मुताबिक,  इस साल चारधाम यात्रा के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में 44 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. पिछले कई सालों से कोरोना महामारी की वजह से श्रद्धालु अपने आराध्य के दर्शन के लिए नहीं पहुंच पा रहे थे. अब हालात बेहतर हैं तो ज्यादा से ज्यादा लोग दर्शन के लिए उत्तराखंड पहुंचने लगे हैं.

    जगह-जगह रोके जा रहा श्रद्धालुओं का जत्था

    भीड़ का आलम ये है कि श्रद्धालुओं के जत्थे को जगह-जगह रोक दिया गया है, ताकि धामों में पहले से मौजूद भीड़ दर्शन कर आगे बढ़ सके. अब अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि बिना रजिस्ट्रेशन किसी भी श्रद्धालु को धामों की यात्रा न करने दी जाए,भले ही उनको चेकिंग बैरियर से वापस ही क्यों न भेजना पड़े. भीड़ की वजह से पहाड़ी राज्य की सड़कों पर भी लंबा जाम देखा जा रहा है. जिससे निपटने के प्रशासन पुख्ता इंतजाम कर रहा है.

    2 दिन रजिस्ट्रेशन बंद, गेट पर नोटिस

    हरिद्वार और ऋषिकेश सेंटर में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक किए जा रहे थे, हरिद्वार में ऋषि कुल ग्राउंड में निशुल्क रजिस्ट्रेशन सेंटर बनाया गया है. मगर न ही कल रजिस्ट्रेशन हो सके और न ही आज हो रहे हैं. सेंटर्स के गेट को बंद करके वहां पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है और गेट पर नोटिस लगा दिए गए है कि 2 दिन के लिए रजिस्ट्रेशन बंद हैं. हालांकि फिर भी बड़ी संख्या में यात्री रजिस्ट्रेशन कराने के लिए पहुंच रहे हैं, जिनको पुलिसकर्मी रजिस्ट्रेशन नहीं होने की सूचना देकर वापस भेज रहे हैं. इस वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है और वह समझ नहीं पा रहे हैं कि वे आए तो चार धाम यात्रा जाने के लिए थे मगर अब क्या करें.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    October 2, 2026

    ढेलवाडीह में श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश, स्वच्छता दीदियों का हुआ सम्मान

    October 2, 2026

    गांधी जयंती पर औद्योगिक क्षेत्र कोरबा में लगाए गए लगभग 100 पौधे

    October 2, 2026

    *घुड़देवा खदान 3/4 डकैती व केबल चोरी का मुख्य मास्टरमाइंड धरम सिंह राजपूत गिरफ्तार*

    October 2, 2026

    कोरबा में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन कुआं अचानक धंसा, मलबे में समाया ग्रामीण

    October 2, 2026

    CG News : धमतरी में संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की रेड, मकान से 18 युवक-युवतियां हिरासत में, इलाके में मचा हड़कंप

    October 2, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    October 2, 2026

    ढेलवाडीह में श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश, स्वच्छता दीदियों का हुआ सम्मान

    October 2, 2026

    गांधी जयंती पर औद्योगिक क्षेत्र कोरबा में लगाए गए लगभग 100 पौधे

    October 2, 2026

    *घुड़देवा खदान 3/4 डकैती व केबल चोरी का मुख्य मास्टरमाइंड धरम सिंह राजपूत गिरफ्तार*

    October 2, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.