Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सुशासन तिहार में मिला उज्ज्वला गैस कनेक्शन, खत्म हुआ लकड़ी के चूल्हे का संघर्ष

    May 1, 2026

    आत्माराम को मिली नई सुविधा, मछली पालन के कार्य में आएगी तेजी

    May 1, 2026

    सुशासन तिहार 2026 का शुभारंभ: जनसंवाद, पारदर्शिता और त्वरित समाधान का सशक्त अभियान’

    May 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 1
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » अब तेजस, वंदे भारत और हमसफर जैसी ट्रेनों में भी LTC के तहत यात्रा कर सकेंगे केंद्रीय कर्मचारी
    Chhattisgarh

    अब तेजस, वंदे भारत और हमसफर जैसी ट्रेनों में भी LTC के तहत यात्रा कर सकेंगे केंद्रीय कर्मचारी

    News EditorBy News EditorJanuary 18, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Good News For Central Employees: केंद्र सरकार ने एक आदेश जारी कर अपने कर्मचारियों को छुट्टी यात्रा रियायत (एलटीसी) योजना के तहत तेजस, वंदे भारत और हमसफर एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति दी है. इसका उद्देश्य छुट्टियों के दौरान अपने होमटाउन या पर्यटन स्थलों पर जाने के लिए कर्मचारियों को अधिक सुविधाजनक और तेज यात्रा विकल्प प्रदान करना है. सरकार द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि कर्मचारी अपनी पात्रता के आधार पर राजधानी, शताब्दी और दुरंतो ट्रेनों के अलावा इन प्रीमियम ट्रेनों का भी उपयोग कर सकते हैं.

    कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने इस निर्णय का ऐलान कई सरकारी कार्यलायों और कर्मचारियों के अनुरोधों के बाद आया है. अंतिम आदेश जारी करने से पहले डीओपीटी ने व्यय विभाग के साथ बातचीत करके नए नियम भी तैयार कर लिए हैं. केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को छुट्टी यात्रा रियायत (एलटीसी योजना) के तहत उनकी रैंक और वेतन के आधार के अनुसार आने-जाने की यात्रा के लिए टिकट लागत की प्रतिपूर्ति मिलती है.

    कुछ प्रीमियम ट्रेनें जैसे राजधानी एक्सप्रेस, शताब्दी और दुरंतो पहले से ही इस योजना के अंतर्गत शामिल थीं, लेकिन हाल ही में शुरू की गई तेजस और वंदे भारत ट्रेनें इस योजना के दायरे से बाहर थीं. एलटीसी योजना में कर्मचारियों के लिए एक शर्त होती है कि वह चार साल की अवधि में होमटाउन या भारत में अन्य किसी गंतव्य की टिकट लागत की प्रतिपूर्ति ले सकते हैं.

    क्या है एलटीसी का नियम

    एलटीसी योजना सरकारी कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों को दो विकल्प प्रदान किए जाते हैं. वे चार साल के ब्लॉक के भीतर दो बार अपने होमटाउन जाने की टिकट लागत की प्रतिपूर्ति करा सकते हैं, जिसे दो-दो साल की अवधि में विभाजित किया गया है. उनके पास दूसरा विकल्प यह है कि वे दो साल की अवधि में एक बार अपने होमटाउन जाएं और बाकी दो साल की अवधि में भारत में किसी भी स्थान पर छुट्टियां मनाने जाएं और उस यात्रा की टिकट लागत की प्रतिपूर्ति करा लें.

    कौन किस कटेगरी में

    लेवल 12 और उससे ऊपर के कर्मचारी इन ट्रेनों में कार्यकारी चेयर कार यात्रा के हकदार हैं. लंबी दूरी की यात्रा के लिए विलासिता से भरपूर ट्रेन यात्रा का लाभ स्तर 12 और उससे ऊपर के कर्मचारी उठा सकते हैं. लेवल 6 से 11 तक के कर्मचारी एसी 2 टियर क्लास यात्रा का लाभ उठा सकते हैं. लेवल 5 और उससे नीचे, अपने एलटीसी के दौरान एसी 3 टियर क्लास यात्रा का लाभ उठा सकते हैं.  एलटीसी (लीव ट्रैवल कॉन्सेशन) एक रियायती यात्रा सुविधा है, जो सरकारी कर्मचारियों को चार साल की अवधि में अपने गृह नगर या भारत में कहीं भी यात्रा करने की अनुमति देती है. कर्मचारी दो साल की अवधि में दो बार अपने गृह नगर एलटीसी का लाभ उठा सकते हैं.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    सुशासन तिहार में मिला उज्ज्वला गैस कनेक्शन, खत्म हुआ लकड़ी के चूल्हे का संघर्ष

    May 1, 2026

    आत्माराम को मिली नई सुविधा, मछली पालन के कार्य में आएगी तेजी

    May 1, 2026

    सुशासन तिहार 2026 का शुभारंभ: जनसंवाद, पारदर्शिता और त्वरित समाधान का सशक्त अभियान’

    May 1, 2026

    कोरबा में डिजिटल जनगणना कार्य का हुआ शुभारंभ

    May 1, 2026

    दीपका खदान में चल रहा था काला खेल’ कोरबा पुलिस ने कोयला चोर गिरोह को दबोचा

    May 1, 2026

    CG NEWS : सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी’ IG पी. सुंदरराज का दावा ‘माओवाद अब अंतिम दौर में

    May 1, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    सुशासन तिहार में मिला उज्ज्वला गैस कनेक्शन, खत्म हुआ लकड़ी के चूल्हे का संघर्ष

    May 1, 2026

    आत्माराम को मिली नई सुविधा, मछली पालन के कार्य में आएगी तेजी

    May 1, 2026

    सुशासन तिहार 2026 का शुभारंभ: जनसंवाद, पारदर्शिता और त्वरित समाधान का सशक्त अभियान’

    May 1, 2026

    कोरबा में डिजिटल जनगणना कार्य का हुआ शुभारंभ

    May 1, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.