Tuesday, July 8, 2025

अब नई वंदे भारत ट्रैक पर उतरी:केसरिया-ग्रे का कॉम्बिनेशन, कोच फैक्ट्री के GM बोले- रंग को तिरंगे से लिया

वंदे भारत एक्सप्रेस नए कलर में पटरी पर उतर चुकी है। देश में अभी सफेद-नीले रंग के कॉम्बिनेशन वाली वंदे भारत दौड़ रही हैं। नई ट्रेन केसरिया रंग में है। इंडियन कोच फैक्ट्री (ICF) ने फिलहाल ट्रेन टेस्टिंग के लिए रवाना कर दी है।

नई वंदे भारत में केसरिया-ग्रे का कॉम्बिनेशन रखा गया है। अभी सफेद-नीले रंग वाली वंदे भारत एक्सप्रेस चल रही हैं।
नई वंदे भारत में केसरिया-ग्रे का कॉम्बिनेशन रखा गया है। अभी सफेद-नीले रंग वाली वंदे भारत एक्सप्रेस चल रही हैं।

आईसीएफ के जनरल मैनेजर बीजी माल्या ने कहा कि ये वंदे भारत की 31वीं ट्रेन है। इसे नया रंग केसरिया दिया गया है, क्योंकि ये हमारे तिरंगे का रंग है। इसे ग्रे कलर के साथ कॉम्बिनेशन किया गया है। ये काफी अच्छा लग रहा है।

कुछ हफ्ते पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव कोच फैक्ट्री गए थे, जहां उन्होंने केसरिया वंदे भारत एक्सप्रेस की फोटो शेयर की थी।
कुछ हफ्ते पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव कोच फैक्ट्री गए थे, जहां उन्होंने केसरिया वंदे भारत एक्सप्रेस की फोटो शेयर की थी।

वंदे भारत की मोदी ने लाल किले से की थी घोषणा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2018 को लाल किले से दिए भाषण में 75 वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू किए जाने का ऐलान किया गया था। हालांकि, पहली वंदे भारत ट्रेन 15 फरवरी 2019 में शुरू हो गई थी। अब तक 25 वंदे भारत ट्रेनें चलाई जा चुकी हैं।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -