Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    योजनाओं का लाभ सीधे ग्रामीणों को पहुंचाने का माध्यम है सुशासन तिहार

    May 4, 2026

    सही दवा-शुद्ध आहार अभियान के द्वितीय चरण में वैक्सीन स्टोरेज एवं कोल्ड चैन का निरीक्षण

    May 4, 2026

    Digital Fraud of Rs 45 lakh : वित्त मंत्री और सचिन तेंदुलकर के नाम पर ठगी, बुजुर्ग से लाखों की लूट

    May 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, May 5
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » अब 20 डिग्री से नीचे नहीं चला सकेंगे AC, सरकार ला रही नए नियम; जल्द होगा बड़ा बदलाव
    Featured

    अब 20 डिग्री से नीचे नहीं चला सकेंगे AC, सरकार ला रही नए नियम; जल्द होगा बड़ा बदलाव

    News EditorBy News EditorJune 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Guidelines For AC: देश भर में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच अब एसी इस्तेमाल करने वालों को अपना तापमान कंट्रोल करना होगा. केंद्र सरकार जल्द ही एक नया नियम लागू करने जा रही है, जिसके तहत एसी का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से कम और 28 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा सेट नहीं किया जा सकेगा. यानी अब आप अपने एसी को बेहद ठंडा या जरूरत से ज्यादा गर्म नहीं कर पाएंगे.

    कहां-कहां लागू होगा नया नियम?

    यह नया नियम घरों, दफ्तरों, दुकानों और गाड़ियों में इस्तेमाल होने वाले सभी एसी पर लागू होगा. केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस कदम का मकसद बिजली बचाना और पर्यावरण को संतुलित करना है.

    क्यों लिया गया ये फैसला?

    सरकार का मानना है कि एसी को कम तापमान पर चलाने से बिजली की खपत काफी बढ़ जाती है, जिससे ऊर्जा संकट और पर्यावरणीय समस्याएं बढ़ती हैं. नए नियम से ऊर्जा की बचत होगी, बिजली का बिल कम आएगा और जलवायु परिवर्तन की रफ्तार को काबू करने में भी मदद मिलेगी. मंत्री ने कहा, “कम तापमान पर एसी चलाने से ज्यादा बिजली खर्च होती है और इससे कार्बन उत्सर्जन भी बढ़ता है.” सरकार इसी को नियंत्रित करने के लिए तापमान की सीमा तय करने जा रही है.

    जापान और इटली से लिया गया आइडिया

    मंत्री खट्टर ने बताया कि इस तरह का नियम पहले से कई देशों में लागू है. जापान में एसी का तापमान 26 डिग्री से कम नहीं किया जा सकता, जबकि इटली में यह सीमा 23 डिग्री तय की गई है. भारत में भी ऐसी ही व्यवस्था जल्द लागू की जाएगी.

    फिलहाल एसी कितना ठंडा किया जा सकता है?

    अभी बाजार में मिलने वाले अधिकतर एसी 16 डिग्री सेल्सियस तक तापमान सेट करने की सुविधा देते हैं. लेकिन जब सरकार का नया नियम लागू होगा, तो एसी कंपनियों को अपने नए प्रोडक्ट में 20 डिग्री से कम कूलिंग का ऑप्शन देना बंद करना होगा. मतलब साफ है: आने वाले समय में एसी खरीदने वालों को 20 डिग्री से कम और 28 डिग्री से ज्यादा तापमान का विकल्प नहीं मिलेगा.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    योजनाओं का लाभ सीधे ग्रामीणों को पहुंचाने का माध्यम है सुशासन तिहार

    May 4, 2026

    सही दवा-शुद्ध आहार अभियान के द्वितीय चरण में वैक्सीन स्टोरेज एवं कोल्ड चैन का निरीक्षण

    May 4, 2026

    Digital Fraud of Rs 45 lakh : वित्त मंत्री और सचिन तेंदुलकर के नाम पर ठगी, बुजुर्ग से लाखों की लूट

    May 4, 2026

    Big Police Action : ‘सायलेंट 777’ ऐप से चल रहा IPL सट्टा, 4 सटोरी गिरफ्तार

    May 4, 2026

    CG NEWS : विधायक संगीता सिन्हा बनीं कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, संगठन में नई ऊर्जा की उम्मीद

    May 4, 2026

    Chhattisgarh Job Fair : छत्तीसगढ़ जॉब अलर्ट , 186 पदों के लिए 6 मई को जुटेंगी दिग्गज कंपनियां

    May 4, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    योजनाओं का लाभ सीधे ग्रामीणों को पहुंचाने का माध्यम है सुशासन तिहार

    May 4, 2026

    सही दवा-शुद्ध आहार अभियान के द्वितीय चरण में वैक्सीन स्टोरेज एवं कोल्ड चैन का निरीक्षण

    May 4, 2026

    Digital Fraud of Rs 45 lakh : वित्त मंत्री और सचिन तेंदुलकर के नाम पर ठगी, बुजुर्ग से लाखों की लूट

    May 4, 2026

    Big Police Action : ‘सायलेंट 777’ ऐप से चल रहा IPL सट्टा, 4 सटोरी गिरफ्तार

    May 4, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.