Friday, February 20, 2026

NTPC प्लांट हादसा: यूनिट-5 में मेंटेनेंस के दौरान टूटा प्लेटफॉर्म, 2 की मौत

बिलासपुर।’ छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्थित NTPC सीपत प्लांट में बुधवार को बड़ा हादसा हुआ। प्लांट की यूनिट-5 में मेंटनेंस के दौरान प्री-एयर हीटर प्लेटफॉर्म टूट गया। हादसे में 2 मजदूरों की मौत और 5 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को सिम्स में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक मरने वाले एक मजदूर का नाम श्याम साहू है, जो सीपत थाना क्षेत्र के पोड़ी गांव का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि प्री-एयर हीटर प्लेटफॉर्म पर सभी मजदूर काम कर रहे थे, तभी बैलेंस बिगड़ा और सभी नीचे गिर पड़े। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -