जांजगीर-चांपा 11 अप्रैल 2025/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशन में जिले में पोषण संबंधी परिणामों में सुधार लाने के उद्देश्य से 08 अप्रैल से 22 अप्रैल 2025 तक विभिन्न विभागों के समन्वय से पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि आज पोषण पखवाड़ा के तहत जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों वजन ऊचाई मापन कर कुपोषण के बारे में जानकारी दिया गया एवं बच्चों में बौनापन, दुबलापन व अल्प वजन के कारण बच्चों के शारीरिक, बौद्धिक व मानसिक विकास को प्रभावित करता है जिसे संपूर्ण पौष्टिक आहार, दूध एवं स्थानीय स्तर उपलब्ध फल व हरी सब्जियों को आहार के रूप में शामिल करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। इसके साथ ही ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस (व्हीएचएसएनडी) के अवसर पर समुदाय को बेनिफिशियरी मॉडयूल की जानकारी दिया गया एवं हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। बेनिफिशियरी मॉडयूल की विस्तारपूर्वक जानकारी देने के साथ-साथ गर्भवती माताओं एवं शिशुवती माताओं से गृहभेंट किया गया तथा योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु पोस्टर एवं बैनर आदि का प्रदर्शन किया गया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


