कोरबा 2 मई 2024/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कोरबा जिले के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक आई.ए.एस. श्री प्रेम सिंह मीणा ने आज लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत कोरबा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर मतदान केंद्रों की सुविधाओं एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस दौरान एसडीएम सुश्री रूचि शार्दुल सहित संबंधित बूथ लेबल अधिकारी उपस्थित थे।
प्रेक्षक श्री मीणा ने पाली के रजकम्मा, मदनपुर, लाफा, पाली, मखनपुर, चैतमा आदि मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया। प्रेक्षक ने मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की जानकारी हेतु किए गये दीवार लेखन, दिव्यांग मतदाताओं हेतु बनाये गये रैम्प, शौचालय, पेयजल व्यवस्था सहित अन्य सुविधाओं का निरीक्षण कर केन्द्रों में आवश्यकतानुसार सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




