प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी ऑवला नवमी दिनॉक 10.11.2024 दिन रविवार को श्री सप्तदेव मंदिर में धूमधाम से मनाया गया।
विदित हो कि आज के ही दिन मॉ श्री राणीसती दादी जी का 743 वर्ष पूर्व जन्म हुआ था इस हेतु इस उत्सव को मंदिर में और भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन प्रात मंदिर में 10.00 बजे से दादी जी की पूजा अर्चना की गई एवं श्री सप्तदेव मंदिर महिला मंडल के द्वारा भजन कीर्तन एवं अमृतवाणी किया गया एवं दोपहर 12.00 बजे दादी जी के जन्म की खुशी में केक काटा गया तत्पश्चात महिला मंडल के द्वारा ऑवला पेड के नीचे भोजन किया गया एैसी मान्यता है कि आज के दिन ऑवला पेड के नीचे खाना खाना शुभ होता है।
इस दिन मंदिर में दोपहर 2ः30 बजे से 7 बजे तक दादी जी की बेटीयों के द्वारा भव्य संगीतमय मंगलपाठ किया गया जिसमें बडी संख्या में भक्त महिलांए उपस्थित थी तत्पश्चात प्रसाद वितरित किया गया।
श्री सप्तदेव मंदिर परिवार ट्रस्ट ने इस दिन मंदिर में उपस्थित समस्त भक्तवृंदो को श्री राणीसती दादी जी के जन्मोत्सव की बधाई दी तथा दिनभर के लगातार कार्यक्रम के लिये सभी भक्तांे का आभार व्यक्त किया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


