Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सोशल मीडिया पर PM Modi’ का जलवा’ 24 घंटे में 30.6 करोड़ व्यूज़, Instagram पर बना नया वैश्विक रिकॉर्ड

    July 25, 2026

    Vaibhav Suryavanshi News : गौतम गंभीर की रणनीति पर पूर्व कप्तान का तीखा हमला, वैभव सूर्यवंशी को ड्रॉप करने पर बोले- ‘ऐसी गलती नहीं होनी चाहिए थी’

    July 25, 2026

    CG News : जगदलपुर सेंट्रल जेल बना शादी का गवाह, रेप केस वाले युवक-युवती ने कोर्ट की अनुमति से लिए सात जन्मों के वचन

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, July 25
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर, विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महाअभियान शुरू
    Chhattisgarh

    मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर, विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महाअभियान शुरू

    News EditorBy News EditorJune 5, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 5 जून से 21 जून तक आयोजित किए जाने वाले विभिन्न जनकल्याणकारी एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों का शुभारंभ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृहद वृक्षारोपण अभियान “एक पेड़ माँ के नाम” के साथ किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जिले भर में कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अभियान के तहत आत्मानंद स्कूल, एनसीडीसी, सुभाष ब्लॉक में जिला स्तरीय भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभाई।

    माँ के सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का संगम, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ – गोपाल मोदी

    इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा प्रारंभ किया गया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रकृति, पर्यावरण और मातृशक्ति के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक व्यापक जनआंदोलन है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल में विकास, सुशासन, सेवा और जनकल्याण के नए प्रतिमान स्थापित हुए हैं, जिससे जनता का विश्वास लगातार सुदृढ़ हुआ है। जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने आगे बताया कि केंद्र सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सफल नेतृत्व में 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस से लेकर 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तक विभिन्न जनसंपर्क एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि “12 साल विकास, विश्वास और जनकल्याण के” तथा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर आमजन से संपर्क करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 12 वर्षों के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों, उपलब्धियों एवं जनहितकारी योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाएंगे।

    कार्यक्रम में महापौर संजू देवी राजपूत, जिला महामंत्री संजय शर्मा, अजय विश्वकर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी, पवन गर्ग, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र देवांगन, एमआईसी मेंबर हितानंद अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष योगेश जैन, रुक्मणी नायर, जिला सह कोषाध्यक्ष नवीन अरोड़ा, जिला मंत्री अजय दुबे, जिला संवाद प्रमुख अर्जुन गुप्ता, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा प्रिती स्वर्णकार, मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, योगेश मिश्रा, मनीष मिश्रा, मनोज लहरे, सह संवाद प्रमुख शैलेन्द्र यादव, संजय राठौर, जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी नीरज ठाकुर, अविनाश दुबे, डॉ. विजय राठौर, रामनारायण सराफ, कुलसिंह कंवर, राजेश लहरे व शशि चन्द्रा सहित भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्ताओ ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन में उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोगों ने अभियान से जुड़कर इसे सफल बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    सोशल मीडिया पर PM Modi’ का जलवा’ 24 घंटे में 30.6 करोड़ व्यूज़, Instagram पर बना नया वैश्विक रिकॉर्ड

    July 25, 2026

    Vaibhav Suryavanshi News : गौतम गंभीर की रणनीति पर पूर्व कप्तान का तीखा हमला, वैभव सूर्यवंशी को ड्रॉप करने पर बोले- ‘ऐसी गलती नहीं होनी चाहिए थी’

    July 25, 2026

    CG News : जगदलपुर सेंट्रल जेल बना शादी का गवाह, रेप केस वाले युवक-युवती ने कोर्ट की अनुमति से लिए सात जन्मों के वचन

    July 25, 2026

    NEET-UG परीक्षा विवाद’ उग्र प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

    July 25, 2026

    कोरबा की कार्बन फैक्ट्री में भीषण आग, इंडस्ट्रियल एरिया में मची अफरा-तफरी, दमकल की टीमें मौके पर

    July 25, 2026

    CG Assistant Teacher Recruitment 2026 : छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू, जानिए कब तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

    July 25, 2026
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Editors Picks

    सोशल मीडिया पर PM Modi’ का जलवा’ 24 घंटे में 30.6 करोड़ व्यूज़, Instagram पर बना नया वैश्विक रिकॉर्ड

    July 25, 2026

    Vaibhav Suryavanshi News : गौतम गंभीर की रणनीति पर पूर्व कप्तान का तीखा हमला, वैभव सूर्यवंशी को ड्रॉप करने पर बोले- ‘ऐसी गलती नहीं होनी चाहिए थी’

    July 25, 2026

    CG News : जगदलपुर सेंट्रल जेल बना शादी का गवाह, रेप केस वाले युवक-युवती ने कोर्ट की अनुमति से लिए सात जन्मों के वचन

    July 25, 2026

    NEET-UG परीक्षा विवाद’ उग्र प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

    July 25, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.