मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षिका श्रीमति अंकिता शर्मा के द्वारा जिले में अवैध शराब कारोबारियों एवम नशे के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के दिये दिशा निर्देश सभी थानों को दिए गए हैं। उक्त निदेशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमति गायत्री सिंह के मार्गदर्शन पर सक्ति पुलिस सतत अभियान चला कर कारवाई कर रही है। दिनांक 21/2/24 को सक्ति पुलिस के द्वारा अवेध शराब के विरुद्ध अभियान में कार्यवाही हेतु नगर निरीक्षक विवेक शर्मा के द्वारा टीम रवाना की गई थी । इस अभियान के दौरान सक्ति पुलिस ने 6 लीटर जेरिकेन में महुआ शराब भरकर बिक्री कर रहे गाउरमुंडा के लेखराम को पकड़कर शराब बेचते पाने पर आरोपी लेखराम के विरुद्ध धारा 34(2)आबकारी अधिनियम के प्रावधानों के तहत कारवाई करते हुए, बरामद शराब को जप्त करके आरोपी लेखराम पिता गुहाराम चौहान उम्र 55 वर्ष ग्राम गौरमुंडा सक्ति को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय से रिमांड लेकर, जेल दाखिल किया गया है।
उक्त कार्यवाही में आई संजय शर्मा, एचसी हरिशंकर, आरक्षक ,दीपक साहू,राघवेंद्र,महासिंह सिदार सेतराम डोरीलाल कटकवार,नामदेव जय नारायण की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षिका सक्ती श्रीमती अंकिता शर्मा ने कहा है, की सक्ति क्षेत्र में है कि नशे के अवैध कारोबार करने जुआ, सट््टा खेलने/खेलाने वालों तथा किसी भी प्रकार के अपराध में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध कठोर कारवाई सतत जारी रहेगी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




