मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षिका श्रीमति अंकिता शर्मा के द्वारा जिले में अवैध शराब कारोबारियों एवम नशे के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के दिये दिशा निर्देश सभी थानों को दिए गए हैं। उक्त निदेशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमति गायत्री सिंह के मार्गदर्शन पर सक्ति पुलिस सतत अभियान चला कर कारवाई कर रही है। दिनांक 28/2/24 को सक्ति पुलिस के द्वारा अवेध शराब के विरुद्ध अभियान में कार्यवाही हेतु नगर निरीक्षक विवेक शर्मा के द्वारा टीम रवाना की गई थी । इस अभियान के दौरान सक्ति पुलिस की टीम को ग्राम चम्रवाह में एक व्यक्ति के द्वारा महुआ शराब बिक्री करने की सूचना प्राप्त हुई,जहां जाकर चेक करने पर महुआ शराब बिक्री कर रहे घनश्याम वैष्णव को पकड़कर शराब बेचते पाने पर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2)आबकारी अधिनियम के प्रावधानों के तहत कारवाई करते हुए, बरामद 6 लीटर शराब को जप्त करके आरोपी घनश्याम वैष्णव पिता छबिलाल ,31 वर्ष ,निवासी – चमरवाह सक्ति को 6 लीटर महुआ शराब जप्त कर रिमांड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में asi संजय शर्मा, hc मनोज जाना,अजय कुर्रे, आरक्षक ,गणेश साहू दीपक साहू, मनोज लहरे महासिंह सिदार सेतराम डोरीलाल कटकवार,की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षिका सक्ती श्रीमती अंकिता शर्मा ने कहा है, की सक्ति क्षेत्र में है कि नशे के अवैध कारोबार करने जुआ, सट््टा खेलने/खेलाने वालों तथा किसी भी प्रकार के अपराध में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध कठोर कारवाई सतत जारी रहेगी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




