Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    October 2, 2026

    ढेलवाडीह में श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश, स्वच्छता दीदियों का हुआ सम्मान

    October 2, 2026

    गांधी जयंती पर औद्योगिक क्षेत्र कोरबा में लगाए गए लगभग 100 पौधे

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 4
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Odisha : BJD समर्थकों के साथ झड़प में BJP के एक कार्यकर्ता की मौत, सात अन्य घायल, सीएम पटनायक ने की घटना की निंदा
    Chhattisgarh

    Odisha : BJD समर्थकों के साथ झड़प में BJP के एक कार्यकर्ता की मौत, सात अन्य घायल, सीएम पटनायक ने की घटना की निंदा

    News EditorBy News EditorMay 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    ओडिशा : ओडिशा के गंजाम जिले में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (BJD) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के समर्थकों के बीच झड़प होने से एक बीजेपी कार्यकर्ता की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक यह घटना बुधवार रात को खल्लीकोट थाना क्षेत्र के श्री कृष्णा सरनापुर गांव में चुनाव प्रचार के लिए पोस्टर लगाने को लेकर हुई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान इसी गांव के निवासी दिलीप कुमार पाहाना (28) के रूप में की गई है जिसने एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार एक उम्मीदवार के पोस्टर को लगाने को लेकर झड़प हुई और दोनों पक्षों ने धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि घायलों का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

    वाहनों में तोड़फोड़, सड़क जाम

    गुस्साए भाजपा कार्यकर्ताओं ने खल्लीकोट विधानसभा सीट से बीजद उम्मीदवार और मौजूदा विधायक सूर्यमणि वैद्य के घर के पास खड़े कई वाहनों में कथित तौर पर तोड़फोड़ की और थाने के पास सड़क को जाम कर दिया। उन्होंने विधायक और उनके पति दैतारी बहेरा की गिरफ्तारी की भी मांग की। बैद्य इस सीट से दोबारा चुनाव लड़ रही हैं जबकि भाजपा ने पूर्व विधायक पूर्ण चंद्र सेठी को उम्मीदवार बनाया है। खल्लीकोट विधानसभा सीट अस्का संसदीय क्षेत्र में पड़ती है जहां विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए मतदान एक साथ 20 मई को होगा। खल्लीकोट सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।

    बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात

    इस बीच राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) निकुंज बिहारी धल ने इस घटना पर चिंता व्यक्त की और जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक से तुरंत शांति बहाल करने को कहा। उन्होंने चुनाव के दौरान हिंसा को रोकने के लिए सभी उपाय करने का निर्देश दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

    मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घटना की निंदा की

    मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस घटना की निंदा की और मृतक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “खल्लीकोट क्षेत्र में हिंसा की अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद घटना से बहुत परेशान और दुखी हूं। हिंसा की ऐसी घटनाओं का हमारे लोकतंत्र में कोई स्थान नहीं है। मैं इस घटना की कड़ी निंदा करता हूं।” पटनायक ने लिखा, “उस परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है जिन्होंने अपने प्रियजन को खो दिया है। मैं उन लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं जो घायल हुए हैं। मुझे यकीन है कि पुलिस इस जघन्य अपराध के अपराधियों के खिलाफ कड़ी और उदाहरण प्रस्तुत करने वाली कार्रवाई करेगी।” भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने भी झड़प पर चिंता व्यक्त की और कहा कि ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    October 2, 2026

    ढेलवाडीह में श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश, स्वच्छता दीदियों का हुआ सम्मान

    October 2, 2026

    गांधी जयंती पर औद्योगिक क्षेत्र कोरबा में लगाए गए लगभग 100 पौधे

    October 2, 2026

    *घुड़देवा खदान 3/4 डकैती व केबल चोरी का मुख्य मास्टरमाइंड धरम सिंह राजपूत गिरफ्तार*

    October 2, 2026

    कोरबा में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन कुआं अचानक धंसा, मलबे में समाया ग्रामीण

    October 2, 2026

    CG News : धमतरी में संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की रेड, मकान से 18 युवक-युवतियां हिरासत में, इलाके में मचा हड़कंप

    October 2, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    October 2, 2026

    ढेलवाडीह में श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश, स्वच्छता दीदियों का हुआ सम्मान

    October 2, 2026

    गांधी जयंती पर औद्योगिक क्षेत्र कोरबा में लगाए गए लगभग 100 पौधे

    October 2, 2026

    *घुड़देवा खदान 3/4 डकैती व केबल चोरी का मुख्य मास्टरमाइंड धरम सिंह राजपूत गिरफ्तार*

    October 2, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.