Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Crime : घर के अंदर मिले युवक और महिला के शव, डबल मर्डर से मचा हड़कंप’ पति पर शक

    August 19, 2026

    CG News : छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में महिला कलेक्टरों का नेतृत्व, प्रशासन में दिखी नारी शक्ति की मजबूत तस्वीर

    August 19, 2026

    Korba Breaking: बिना अनुमति प्लेन से दिल्ली गई कटघोरा पुलिस, TI समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 20
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » बांके-बिहारी के पुजारियों में विवाद, गेट नहीं खुले:शरद पूर्णिमा पर बंद दरवाजे में की आरती, 45 मिनट खड़े रहे एक लाख भक्त
    Chhattisgarh

    बांके-बिहारी के पुजारियों में विवाद, गेट नहीं खुले:शरद पूर्णिमा पर बंद दरवाजे में की आरती, 45 मिनट खड़े रहे एक लाख भक्त

    News EditorBy News EditorOctober 28, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    भक्तों की भीड़ से भरी बांके बिहारी के आसपास की गलियां।देश के सबसे प्रमुख मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में शनिवार को पुजारियों के बीच विवाद हो गया। इसके चलते मंदिर का गेट ही नहीं खोला गया। करीब एक लाख भक्त 45 मिनट तक बाहर खड़े दर्शन का इंतजार करते रहे। ये भक्त देशभर से शरद पूर्णिमा के दिन भगवान की श्रृंगार भोग आरती में शामिल होने आए थे। हालांकि, एक पुजारी ने बंद दरवाजे में ही गर्भगृह में भगवान की आरती कर दी।

    श्रृंगार भोग की आरती के बाद जब राजभोग आरती के पुजारी आए तो उन्होंने देखा कि भगवान गर्भगृह में ही विराजमान हैं। इसके बाद उन्होंने प्रबंधक को सूचना दी। 45 मिनट तक गेट न खुलने का पता चलते ही मंदिर प्रबंधन में हड़कंप मच गया। फिर भगवान को जगमोहन में लाकर विराजमान किया गया और मंदिर के पट खोले गए। मंदिर के प्रबंधक मुनीश शर्मा से भास्कर से कहा कि जिस सेवायत यानी पुजारी ने ऐसा किया है। उनसे बातचीत की जा रही है।

    भक्तों की भीड़ से भरी बांके बिहारी के आसपास की गलियां।
    भक्तों की भीड़ से भरी बांके बिहारी के आसपास की गलियां।

    दरअसल, शरद पूर्णिमा के दिन परंपरा है कि पुजारी बांके बिहारी भगवान को गर्भगृह से बाहर जगमोहन में चांदी के सिंहासन पर विराजमान करते हैं। जगमोहन, मंदिर में एक स्थान है जो कि गर्भगृह के बाहर है। भीड़ के दिन यानी प्रमुख त्योहारों पर भगवान यहीं पर विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देते हैं। क्योंकि, गर्भगृह में जगह बेहद कम है।

    मथुरा मुंसिफ कोर्ट के आदेशों का नहीं हुआ पालन…जानते हैं पूरा विवाद

    शरद पूर्णिमा पर बांके बिहारी जी को श्रृंगार भोग और राज भोग सेवा के लिए जगमोहन में विराजमान न करवाने की एप्लिकेशन दाखिल की गई। शयन भोग सेवा के अधिकारी रसिक बिहारी गोस्वामी की एप्लिकेशन शुक्रवार को मंदिर प्रशासक और मथुरा मुंसिफ कोर्ट ने खारिज कर दी। शरद पूर्णिमा के दिन देश-विदेश से आए भक्तों की सुविधा को देखते हुए कोर्ट ने आदेश दिया कि श्रृंगार भोग और राज भोग के समय भी भगवान को हर साल की तरह इस बार भी गर्भगृह से निकालकर जगमोहन में विराजमान करना होगा।

    आदेश में कहा गया है कि जिस तरह 2018 से यह परंपरा शुरू हुई कि शरद पूर्णिया ने दिन सुबह के समय गर्भगृह से बाहर जगमोहन में बांके बिहारी को विराजमान किया जाता है और शयन भोग के बाद उन्हें गर्भगृह ले जाता है। उसी तरह इस बार भी जगमोहन में विराजमान किया जाए।

    कोर्ट ने सुबह और दोपहर बांके बिहारी को जगमोहन में विराजमान करने का आदेश तो दिया। लेकिन, श्रृंगार भोग के पुजारी ने ऐसा नहीं किया। उन्होंने गर्भगृह में पूजा-पाठ किया। फिर चले गए। इसके बाद राज भोग के पुजारी आए। उन्होंने देखा कि भगवान गर्भगृह में ही हैं तो उन्हें जगमोहन में विराजमान कराया।

    मंदिर प्रबंधक बोले- मामले पर पुजारी से बात की जा रही
    बांके बिहारी मंदिर में शरद पूर्णिमा पर जगमोहन में भगवान को विराजमान कराकर दर्शन कराने को लेकर चल रहे विवाद पर मंदिर के प्रबंधक मुनीश शर्मा से भास्कर ने बात की। मुनीश शर्मा ने बताया कि पुजारी से बात की जा रही है।

    मंदिर में आज शयन भोग के समय भी पट खुलने को लेकर संशय है। क्योंकि ग्रहण के कारण दोपहर 12 से 3 बजे तक शयन भोग के दर्शन होंगे। इस कारण शयन भोग की सेवा भी श्रृंगार भोग की सेवा करने वाले पुजारी ही करेंगे।

    सुबह पांच बजे बांके बिहारी जी का दर्शन करने के लिए करीब एक लाख भक्त पहुंचे थे।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Crime : घर के अंदर मिले युवक और महिला के शव, डबल मर्डर से मचा हड़कंप’ पति पर शक

    August 19, 2026

    CG News : छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में महिला कलेक्टरों का नेतृत्व, प्रशासन में दिखी नारी शक्ति की मजबूत तस्वीर

    August 19, 2026

    Korba Breaking: बिना अनुमति प्लेन से दिल्ली गई कटघोरा पुलिस, TI समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित

    August 19, 2026

    डीएमएफटी कोरबा की पहल से शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मिला नया संबल

    August 19, 2026

    पोड़ी उपरोड़ा में विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित

    August 19, 2026

    राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कोरबा 19 अगस्त 2026/

    August 19, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG Crime : घर के अंदर मिले युवक और महिला के शव, डबल मर्डर से मचा हड़कंप’ पति पर शक

    August 19, 2026

    CG News : छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में महिला कलेक्टरों का नेतृत्व, प्रशासन में दिखी नारी शक्ति की मजबूत तस्वीर

    August 19, 2026

    Korba Breaking: बिना अनुमति प्लेन से दिल्ली गई कटघोरा पुलिस, TI समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित

    August 19, 2026

    डीएमएफटी कोरबा की पहल से शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मिला नया संबल

    August 19, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.