श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री जितेंद्र शुक्ला द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर अवैध गतिविधियों को रोकने हेतु दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन दिए गए थे जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भूषण एक्का के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी सिविल लाइन मृत्युंजय पांडे के नेतृत्व में थाना के स्टाफ का टीम बनाकर लगातार पेट्रोलिंग की जा रही थी। दिनांक 03.11.2023 को सउनि दुर्गेश राठौर हमराह स्टॉफ के साथ लेकर टाउन पेट्रोलिंग एवं जुर्म जरायम पतासाजी हेतु रवाना हुआ था कि मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति आजाद चौक आरामषीन के पास धारदार लोहे के गड़ासा को हाथ में लेकर लहराते हुए आने जाने वालों को भयभीत कर रहा है। सूचना पर हमराह स्टाफ के साथ आजाद चौक आरामषीन के पास पहुंच कर एक व्यक्ति जो धारदार लोहे के गड़ासा को हाथ में लेकर लहरा रहा था उसको घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकड़े गए व्यक्ति का नाम धनाराम कष्यप पिता स्व. रामप्यारे कष्यप उम्र 52 साल पता-आजाद चौक आरामषीन वार्ड क्रमांक 21 कोरबा थाना सिविल लाईन रामपुर कोरबा का रहने वाला है। उसके पास से एक लोहे का गड़ासा जिसकी कुल लम्बाई- 19 इंच, फल की लम्बाई-14 इंच, चौड़ाई 2 इंच, मुठ की लंबाई 6 इंच, का मिला। धनाराम कष्यप के द्वारा अवैध रूप से लोहे का गड़ासा को अपने साथ लेकर लहराकर आने जाने वाले लोगों को डराने धमकाना पाया गया। आरोपी का कृत्य धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। आरोपी बदमाष किस्म का व्यक्ति है जो आये दिन मोहल्ले में लड़ाई झगड़ा करते रहता है। यदि आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाता तो वह गंभीर अपराध घटित कर सकता है। आरोपी धनाराम कष्यप का न्यायिक रिमाण्ड लिया जाकर जेल भेजा गया है।
इस महत्व पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पांडेय, एएसआई दुर्गेश राठौर, आर. संदीप भगत, राकेश की महत्व पूर्ण भूमिका रहि।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




