जांजगीर-चांपा 03 जून 2026। आद्यौगिक प्रशिक्षण संस्था बलौदा के एन.सी.व्ही.टी. व्यवसाय विद्युतकार के 20 सीट, फिटर के 20 सीट, टर्नर के 20 सीट, मैकेनिक डीजल 48 सीट और वेल्डर के 40 सीट में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन 15 जून रात्रि 11.59 बजे तक आमंत्रित किया गया है। प्राचार्य/संस्था प्रमुख आद्यौगिक प्रशिक्षण संस्था बलौदा (महुदा) ने बताया कि प्रवेश हेतु ईच्छुक अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट https://cgiti.admissions.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालयीन समय में संस्था में उपस्थित होकर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


