जांजगीर-चांपा 17 जून 2025/ छत्तीसगढ़ स्थित शासकीय आई.टी.आई. में संचालित एनसीव्हीटी, एससीव्हीटी के पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु 25 जून 2025 रात्रि 11.59 बजे तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किया गया है। प्राचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था जांजगीर ने बताया कि सत्र 2025-26 एवं 2025-27 में प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाईट https://cgit.admissions.nic.in/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश से संबंधित विवरण संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण की वेबसाइट cgiti.cgstate.gov.in पर उपलब्ध है। प्रवेश संबंधित अधिक जानकारी के लिए शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था जांजगीर जिला-जांजगीर चाम्पा (छ.ग.) से कार्यालयीन समय पर संपर्क किया जा सकता है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


