जांजगीर-चांपा, 09 जून 2026। शासकीय पॉलीटेक्निक जांजगीर में डिप्लोमा पाठ्यक्रम के अंतर्गत सिविल, ईलेक्ट्रीकल, केमिकल एवं ईलेक्ट्रानिक्स ब्रांच संचालित हैं प्रत्येक में 30-30 सीट पीपीटी के आधार पर प्रवेश दिये जाते हैं। सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश हेतु कांउसिलिंग 11 जून 2026 से प्रारंभ हो रही है।
प्राचार्य रामकृष्ण राठौर शासकीय पॉलीटेक्निक ने बताया कि कांउसिलिंग की प्रक्रिया तीन चरणों में आयोजित की जाएगी जिसमें पंजीयन प्रथम चरण 11 जून, द्वितीय चरण 26 जून एवं तृतीय चरण 11 जुलाई से प्रारंभ होंगें। वे विद्यार्थी जिन्होने पीपीटी परीक्षा दिया है वे दिनांक 11 जून से संचालनालय तकनीकी शिक्षा, रायपुर की वेबसाईट www.cgdte.admissions.nic.in में अपना रजिस्ट्रेशन कर कांउसिलिंग हेतु अपना विकल्प जमा कर सकते हैं। संचालनालय द्वारा मेरिट के आधार पर आबंटित सीट पर प्रथम चरण में 20 जून से, द्वितीय चरण में 04 जुलाई एवं तृतीय चरण में 18 जुलाई से संबंधित संस्था में प्रवेश लिया जा सकता है।
प्रवेश प्रकिया में दस्तावेज परीक्षण हेतु कांउसिलिंग फार्म का प्रिंट आउट, सीट आबंटन प्रमाण पत्र, 10 वीं की अंकसूची, पीपीटी स्कोर कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आरक्षित वर्ग के अभ्यार्थियों हेतु स्थायी जाति प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड है। उन्होंने बताया कि शासकीय पॉलीटेक्निक में प्रवेश हेतु बालकों के लिए लगभग 8 हजार प्रतिवर्ष एवं बालिकाओं के लिए लगभग 3 हजार प्रतिवर्ष का शुल्क लगता है सभी भुगतान ऑनलाईन माध्यम से/यूपीआई से लिये जाएंगे। लेटरल एंट्री से सीधे द्वितीय वर्ष में प्रवेश लेने हेतु 12 वीं उत्तीर्ण (केवल गणित संकाय), आईटीआई प्रमाण पत्र (द्विवर्षीय प्रमाण पत्र) धारक उक्त तिथियों में पंजीयन कर काउंसिलिंग प्रकिया में भाग ले सकते है। विस्तृत जानकारी संस्था से संस्था के वेबसाईट www.gpjanjgir.ac.in से प्राप्त की जा सकती है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


