Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    आरोपी सुन्दर दास मंहत पिता सम्मेदास महंत उम्र 57 साल साकिन वार्ड नं. 11 सोंठी, थाना सक्ती का सट्टा खेलते गिरफ्तार

    April 25, 2026

    औद्योगिक प्रतिष्ठान एवं पावर प्लांट सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें

    April 25, 2026

    CG NEWS : एसटीएफ जवान के घर खून-खराबा’ महिला ने मां-बेटे को चाकू से गोदा, बेटी गंभीर

    April 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, April 26
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » ऑपरेशन अजय: इजरायल से भारतीयों का दूसरा जत्था पहुंचा दिल्ली, तेल अवीव से आए हैं 235 लोग
    Chhattisgarh

    ऑपरेशन अजय: इजरायल से भारतीयों का दूसरा जत्था पहुंचा दिल्ली, तेल अवीव से आए हैं 235 लोग

    News EditorBy News EditorOctober 14, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    इजरायल और हमास के बीच युद्ध अब आठवें दिन में प्रवेश कर चुका है। गाजा और इजरायल दोनों जगहों पर जबरदस्त कत्लेआम मचा हुआ है। हमास के हमले के बाद इजरायल की सेना भी अब मुंहतोड़ जवाब दे रही है। इजरायली सेना आसमान और जमीन दोनों से आतंकियों के ठिकानों पर हमला बोल रही है। इसी बीच भारत ने इजरायल से अपने नागरिकों को निकालना शुरू कर दिया है। भारत सरकार ने ऑपरेशन अजय चलाया है।

    शुक्रवार सुबह ही एक विशेष विमान 212 भारतीयों को लेकर नई दिल्ली पहुंचा। वहीं अब शुक्रवार रात को तेल अवीव से एक और भारत के लिए रवाना हुआ विशेष विमान भारत पहुंच गया है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बताया कि इस विशेष विमान में दो बच्चों सहित 235 लोग हैं। यह आज सुबह नई दिल्ली पहुंच जायेंगे। बता दें कि इजरायल में लगभग 18 हजार भारतीय रह रहे हैं। वहां से जो भी वतन वापस आना चाहता है उन्हें सरकार ऑपरेशन अजय के तहत वापस ला रही है।

    आतंकी हमले के बाद एयर इंडिया ने रोकी उड़ानें

    सात अक्टूबर को इजरायल पर हमास के आतंकी हमले के बाद एअर इंडिया ने तुरंत अपनी उड़ानें रोक दी थी। जो लोग भी इजरायल से वापस लौट रहे हैं उन्हें कोई किराया नहीं देना पड़ रहा है। सरकार उनकी वापसी का खर्च वहन कर रही है। इससे पहले तेल अवीव से ‘ऑपरेशन अजय’ के तहत संचालित होने वाली विशेष उड़ान में चढ़ने के लिए हवाई अड्डे पर छात्रों सहित भारतीयों की लंबी कतार दिखी।

    बुधवार को ‘ऑपरेशन अजय’ शुरू करने का ऐलान

    भारत सरकार ने बुधवार को ‘ऑपरेशन अजय’ शुरू करने की घोषणा की थी। विदेश मंत्री जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘इजरायल से लौटने के इच्छुक हमारे नागरिकों की वापसी की सुविधा के लिए ‘ऑपरेशन अजय शुरू किया जा रहा है। विशेष चार्टर उड़ानें और अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं।’ विदेश मंत्री ने जोर देकर कहा, ‘हम विदेश में हमारे नागरिकों की सुरक्षा और भलाई के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।’

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    आरोपी सुन्दर दास मंहत पिता सम्मेदास महंत उम्र 57 साल साकिन वार्ड नं. 11 सोंठी, थाना सक्ती का सट्टा खेलते गिरफ्तार

    April 25, 2026

    औद्योगिक प्रतिष्ठान एवं पावर प्लांट सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें

    April 25, 2026

    CG NEWS : एसटीएफ जवान के घर खून-खराबा’ महिला ने मां-बेटे को चाकू से गोदा, बेटी गंभीर

    April 25, 2026

    “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत 18 घंटे में ज्वेलरी चोरी का खुलासा, अंतर्राज्यीय गिरोह गिरफ्तार

    April 25, 2026

    “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” के तहत कड़ी कार्यवाही

    April 25, 2026

    Fake Facebook ID Scam : फेसबुक पर फर्जीवाड़ा , IAS तारण प्रकाश सिन्हा के परिचितों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर की जा रही है पैसों की डिमांड

    April 25, 2026
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Editors Picks

    आरोपी सुन्दर दास मंहत पिता सम्मेदास महंत उम्र 57 साल साकिन वार्ड नं. 11 सोंठी, थाना सक्ती का सट्टा खेलते गिरफ्तार

    April 25, 2026

    औद्योगिक प्रतिष्ठान एवं पावर प्लांट सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें

    April 25, 2026

    CG NEWS : एसटीएफ जवान के घर खून-खराबा’ महिला ने मां-बेटे को चाकू से गोदा, बेटी गंभीर

    April 25, 2026

    “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत 18 घंटे में ज्वेलरी चोरी का खुलासा, अंतर्राज्यीय गिरोह गिरफ्तार

    April 25, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.