Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    * अवैध शराब बिक्री के मामले में थाना नवागढ़/बलौदा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही

    May 17, 2026

    आईपीएल मैचों में ऑनलाईन सट्टा खिलाने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार’

    May 17, 2026

    Monsoon in CG : छत्तीसगढ़ में मानसून की धमाकेदार एंट्री की तैयारी , छत्तीसगढ़ में रेड अलर्ट

    May 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, May 17
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » सुशासन तिहार अंतर्गत ग्राम पंचायत लेपरा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन
    Chhattisgarh

    सुशासन तिहार अंतर्गत ग्राम पंचायत लेपरा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन

    News EditorBy News EditorMay 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा, 17मई 2026/ सुशासन तिहार के तहत पोड़ी उपरोड़ा के ब्लॉक के ग्राम पंचायत लेपरा में जनसमस्या निवारण शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्रवासियों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने तथा उन्हें योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों द्वारा सेवाएँ प्रदान की गईं।
    कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती माधुरी देवी तंवर, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री प्रकाशचन्द्र जाखड़, जनपद सदस्य श्री आयुष सिंह तंवर एवं श्रीमती अंजू भोला गोस्वामी ,एसडीएम मनोज कुमार बंजारे उपस्थित रहे। इसके साथ ही पूर्व जनप्रतिनिधि श्री शिवभरोष लकड़ा (पूर्व जनपद सदस्य), श्री विजय दुबे (पूर्व जनपद सदस्य) तथा दुर्गेश डिक्सेना (जनपद सदस्य प्रतिनिधि) ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
    शिविर में क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंचों सुश्री चन्द्रकला पोर्ते (लेपरा), श्रीमती शांति धनुहार (एतमा नगर), श्री सुखसाय (पांथा), श्री धनेश्वर सिंह (लालपुर), श्री सुरेन्द्र सिंह (बांगो) और श्री गुरबहार टोप्पो (सरभोका) ने भी सक्रिय रूप से सहभागिता की।
    शिविर के दौरान ग्राम पंचायत लेपरा के छह हितग्राहियों को जॉब कार्ड प्रदान किए गए। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत दो हितग्राहियों, जीवन प्रताप सिंह और श्री शिवदास महंत को लाभ प्रदान किया गया। पंचायत विभाग ने लेपरा के सात हितग्राहियों को नए राशन कार्ड वितरित किए। कृषि विभाग द्वारा सिचाई के लिए तीन हितग्राहियों— छत्रर प्रताप सिंह (एतमा नगर), शिवचरण केरकेट्टा (मड़ई) और मसतराम छिंदमेर — को पेट्रोल पंप उपलब्ध कराया गया।
    वन विभाग द्वारा तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों के बच्चों को प्रतिभाशाली छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, जिनमें कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले कुल छह मेधावी विद्यार्थी शामिल थे।
    शिविर में कुल 812 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 65 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। यह शिविर लेपरा, गुरसिंया, मानिकपुर, एतमानगर, पांथा, लालपुर, पचरा, सलिहाभाठा, बांगो, रिगनियां एवं सरभोका सहित कुल 11 ग्राम पंचायतों के क्लस्टर के लिए आयोजित किया गया था।
    मुख्य अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार के शिविरों से शासन की योजनाओं के प्रति जनजागरूकता बढ़ती है। आम जनता की समस्याओं का त्वरित, समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण अत्यंत महत्वपूर्ण है और सभी विभागों को इसमें सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए।
    कार्यक्रम में ग्रामीणों ने सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई और विभिन्न विभागों द्वारा दी गई सेवाओं एवं सुविधाओं का लाभ उठाया। शिविर सफल एवं सुचारू रूप से संपन्न हुआ।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    * अवैध शराब बिक्री के मामले में थाना नवागढ़/बलौदा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही

    May 17, 2026

    आईपीएल मैचों में ऑनलाईन सट्टा खिलाने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार’

    May 17, 2026

    Monsoon in CG : छत्तीसगढ़ में मानसून की धमाकेदार एंट्री की तैयारी , छत्तीसगढ़ में रेड अलर्ट

    May 17, 2026

    RTE Admission 2026-27 : शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला , आवेदन की समय-सीमा बढ़ाई गई, वंचित छात्रों को मिला एक और मौका

    May 17, 2026

    Hormuz Strait’ होर्मुज संकट के बीच सप्लाई जारी, 15 जहाज सुरक्षित, ‘सिमी’ कांडला पहुंचा

    May 17, 2026

    सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्राम पंचायत रामाकछार में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन

    May 17, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    * अवैध शराब बिक्री के मामले में थाना नवागढ़/बलौदा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही

    May 17, 2026

    आईपीएल मैचों में ऑनलाईन सट्टा खिलाने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार’

    May 17, 2026

    Monsoon in CG : छत्तीसगढ़ में मानसून की धमाकेदार एंट्री की तैयारी , छत्तीसगढ़ में रेड अलर्ट

    May 17, 2026

    RTE Admission 2026-27 : शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला , आवेदन की समय-सीमा बढ़ाई गई, वंचित छात्रों को मिला एक और मौका

    May 17, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.