जांजगीर-चांपा 2 मई 2025/ जिले के निवर्तमान कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के उप सचिव,आवास एवं पर्यावरण विभाग, अतिरिक्त प्रभार मुख्य कार्यापालन अधिकारी, रायपुर विकास प्रधिकरण के पद पर स्थानांतरण होने पर आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उन्हें भावपूर्ण विदाई दी गई तथा निवर्तमान कलेक्टर श्री छिकारा को नये दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर अधिकारियों ने निवर्तमान कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के कार्यकाल के दौरान अपने कार्य अनुभवों को साझा किया। निवर्तमान कलेक्टर श्री छिकारा ने कहा कि जांजगीर-चांपा में अपने कार्यकाल के दौरान उन्हें सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का बहुत अच्छा सहयोग मिला।उन्होंने कहा सभी अधिकारी-कर्मचारी टीम भावना के साथ कार्य करते हुए अपने दायित्वों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करें। जिले की लक्ष्य प्राप्ति, उपलब्धि में आप सभी का सहयोग रहा है। उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को धन्यवाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। निवर्तमान कलेक्टर श्री आकाश छिकारा को जिला प्रशासन की ओर से शाल श्रीफल, स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर नवपदस्थ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे, जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर श्री ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


