Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Accident : जर्जर सड़क पर पलटी एम्बुलेंस, 6 घायल, डायल-112 और ग्रामीणों की तत्परता से बचीं जानें

    August 6, 2026

    CG POLITICS : हरेली तिहार के पोस्टर पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान का आरोप

    August 6, 2026

    बारिश, कीचड़ और टूटा पुल… फिर भी नहीं रुके कदम, आज की मरम्मत ही नहीं, भविष्य की मजबूती भी बने प्राथमिकता… इसी सोच के साथ कलेक्टर पहुँचे दूरस्थ गांवों तक क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों का किया निरीक्षण

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 7
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » पाकिस्तान के 22 साल के घातक गेंदबाज ने 24 घंटे के अंदर वापस लिया रिटायरमेंट, वजह जान रह जाएंगे हैरान
    Chhattisgarh

    पाकिस्तान के 22 साल के घातक गेंदबाज ने 24 घंटे के अंदर वापस लिया रिटायरमेंट, वजह जान रह जाएंगे हैरान

    News EditorBy News EditorJanuary 15, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    पाकिस्तान क्रिकेट किसी न किसी वजह से चर्चा में बना रहता है। हाल ही में पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2025 के ड्रॉफ्ट का आयोजन हुआ। इस ड्रॉफ्ट के जरिए टीमों ने कई बड़े खिलाड़ियों को अपने स्क्वॉड में शामिल किया। हालांकि कुछ खिलाड़ी ऐसे भी रहे जिन्हें ड्रॉफ्ट में ही नहीं चुना गया। ऐसे ही एक खिलाड़ी ने ड्रॉफ्ट में ना चुने जाने से नाराज होकर अचानक संन्यास का ऐलान कर दिया। इस पाकिस्तीन खिलाड़ी ने महज 22 साल की उम्र में PSL से रिटायरमेंट ले लिया।

    दरअसल,  पाकिस्तान के तेज गेंदबाज इहसानुल्लाह ने PSL 10 ड्राफ्ट में नजरअंदाज किए जाने के बाद PSL को अलविदा कह दिया। 22 साल के  इहसानुल्लाह अपनी तेज रफ्तार गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। वह 150+ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं। इसके बावजूद उन्हें PSL के ड्रॉफ्ट में मौका नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया।

    अचानक संन्यास का ऐलान कर चौंकाया

    एक न्यूज के साथ बातचीत के दौरान  इहसानुल्लाह ने PSL में कभी ना खेलने की बात कही। उन्होंने कहा कि ये फैसला जज्बात नहीं लिया गया हैं। उन्होंने खुद देखा है कि दुनिया मतलबी। अब वह फ्रेंचाइजी क्रिकेट नहीं खेलना चाहते। आज के बाद सब खत्म। वह बायकॉट करते हैं और PSL से संन्यास ले रहे हैं। अब कभी पीएसएल में नहीं खेलेंगे।

    इहसानुल्लाह को अभी रिटायरमेंट का ऐलान किए हुए 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि वह अपनी जुबान से पलट गए और उन्होंने अपना रिटायरमेंट वापस ले लिया। इहसानुल्लाह ने अपने बयान से पलटते हुए कहा कि उन्होंने भावनाओं में बहकर ये फैसला लिया था और वह अपनी बात वापस लेते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी संन्यास लेने की कोई योजना नहीं है, उन्होंने कल भावनाओं में बहकर यह फैसला किया था।

    इस वजह से उठाया था बड़ा कदम

    उन्होंने आगे कहा कि जब मुझे पीएसएल ड्राफ्ट में नहीं चुना गया, तो दोस्तों और परिवार ने भी मेरे दिमाग में यह बात डाल दी और मैंने गुस्से में आकर संन्यास लेने का ऐलान कर दिया। इहसानुल्लाह ने कड़ी मेहनत करने और घरेलू क्रिकेट में वापसी करने की कसम भी खाई ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि अगली बार उन्हें खरीदार मिल सकें और उन्होंने अपने बयान के लिए मुल्तान सुल्तान्स से माफी भी मांगी।

    इहसानुल्लाह PSL 8 के दौरान सुर्खियों में आए थे। उस सीजन उन्होंने मुल्तान सुल्तान्स के लिए 7.59 की इकॉनमी रेट से 22 विकेट अपने नाम किए थे। इसके बाद उन्हें पाकिस्तान की T20I टीम में चुन लिया गया।। उन्होंने मार्च 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया और फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में भी हिस्सा लिया। इहसानुल्लाह ने उसी सीरीज के दौरान अपना पहला वनडे कैप भी हासिल किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Accident : जर्जर सड़क पर पलटी एम्बुलेंस, 6 घायल, डायल-112 और ग्रामीणों की तत्परता से बचीं जानें

    August 6, 2026

    CG POLITICS : हरेली तिहार के पोस्टर पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान का आरोप

    August 6, 2026

    बारिश, कीचड़ और टूटा पुल… फिर भी नहीं रुके कदम, आज की मरम्मत ही नहीं, भविष्य की मजबूती भी बने प्राथमिकता… इसी सोच के साथ कलेक्टर पहुँचे दूरस्थ गांवों तक क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों का किया निरीक्षण

    August 6, 2026

    बाढ़ आपदा प्रशिक्षण की पूर्व तैयारियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा होगी आज

    August 6, 2026

    कलेक्टर ने माँझीपारा में किसान चौपाल का किया निरीक्षण

    August 6, 2026

    बारिश, कीचड़ और टूटा पुल… फिर भी नहीं रुके कदम

    August 6, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG Accident : जर्जर सड़क पर पलटी एम्बुलेंस, 6 घायल, डायल-112 और ग्रामीणों की तत्परता से बचीं जानें

    August 6, 2026

    CG POLITICS : हरेली तिहार के पोस्टर पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान का आरोप

    August 6, 2026

    बारिश, कीचड़ और टूटा पुल… फिर भी नहीं रुके कदम, आज की मरम्मत ही नहीं, भविष्य की मजबूती भी बने प्राथमिकता… इसी सोच के साथ कलेक्टर पहुँचे दूरस्थ गांवों तक क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों का किया निरीक्षण

    August 6, 2026

    बाढ़ आपदा प्रशिक्षण की पूर्व तैयारियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा होगी आज

    August 6, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.