दिनांक 10/08/25 को दोपहर में एक जनरल स्टोर पामगढ़ के पास से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोटर सायकल टीव्हीएस स्पोर्टस क्रमांक CG-10- BP-5480 कीमती करीबन 70000/- रूपये को चोरी कर ले गया है जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना पामगढ़ में अप0क्र0 353/2025 धारा 303 (2) बी.एन.एस. कायम कर विवेचना में लिया गया ।
⏩ थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा चोरी के प्रकरण को गंभीरता से मामले मे त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल निरीक्षण कर दुकान मे लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरा को चेक किया गया जिसके आधार पर विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा जिसको पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से चोरी का मोटर सायकल बरामद किया जाकर विधिवत कार्यवाही किया गया।
⏩ उपरोक्त कार्यवाही मे उपनिरी. मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़, स.उनि. सरोज पाटले, आर.विश्वजीत आदिले एवं थाना पामगढ़ स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।



