कवर्धा। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बीती रात्रि लालपुर हत्याकांड के मृतक चरवाहे साधराम यादव के घर पहुंचे. जहां उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात की और ढाई लाख आर्थिक सहयोग दिलवाया और कथा स्थल से आर्थिक सहयोग हनुमान कथा वाचक बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री तीन दिवसीय प्रवास पर कवर्धा में है. प्रवास के प्रथम दिन रविवार को धीरेंद्र शास्त्री साम चार बजे कथा स्थल पहुंचे और साम सात बजे तक कथा का वाचन किया. इस दौरान लाखों भक्तों की भीड़ कथा सुनने पहुंची. कथा के बाद धीरेंद्र शास्त्री कवर्धा के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर पहुंच कर पूजा-अर्चना की. उसके बाद रात 10 बजे लालपुर हत्याकांड में मृतक साधराम यादव के घर ग्राम लालपुर पहुंचे और मृतक के परिवार से मुलाकात की. इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने अपने शिष्यों से आग्रह कर तत्काल 2 लाख 51 हजार रुपये का नगद सहायता दिलवाया. इसके साथ ही कथा स्थल में भक्तों से अपील कर और भी मदद कराने का आश्वासन दिया है. इसके बाद पंडित धीरेन्द्र शास्त्री होटल लौट गए. जहां उन्हें रात्रि 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस किया.इन विरोधियों की ठठरी बारने की आवश्यकता है. वहीं 2 फरवरी को हिंदुओं को बड़ा तोहफा देने की भी बात कही.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




