जांजगीर-चांपा 20 मार्च 2025/ पं० जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना अंतर्गत वर्ष 2025-26 में कक्षा 6वीं में प्रवेश परीक्षा हेतु चयन परीक्षा का आयोजन 30 मार्च 2025 (रविवार) को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ अंग्रेजी माध्यम विद्यालय क्रमांक 01 जांजगीर में आयोजित किया गया था। सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास ने बताया कि उक्त संस्था को परिवर्तन करते हुए उनके स्थान पर (बी०टी०आई० चौक) प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाईट) जांजगीर को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। शेष शर्ते यथावत रहेगी। सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास जांजगीर-चांपा एवं सक्ती जिले से प्राप्त आवेदन पत्रों का परीक्षण उपरांत पात्र विद्यार्थियों का प्रवेश पत्र जारी किया गया है। प्रवेश पत्र का वितरण 24 मार्च 2025 से 28 मार्च 2025 तक कार्यालयीन समय में सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास जांजगीर-चांपा से किया जाएगा। यदि किसी कारण वश कार्यालय में नहीं आ पाते हैं, तो उनका प्रवेश पत्र परीक्षा 30 मार्च 2025 को 9.00 बजे वितरण किया जायेगा। परीक्षा में विद्यार्थियों को फोटो युक्त पहचान पत्र के साथ परीक्षा में उपस्थिति होना अनिवार्य है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


