Tuesday, July 8, 2025

छतीसगढ़ की जनता डबल इंजन की सरकार चाहती है : उमाकांत सिंह, विधायक, चनपटिया बिहार

विधायक प्रवास कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला अंतर्गत भिलाई नगर विधानसभा में सेक्टर 2 में मंडल स्तरीय बैठक में बिहार के चनपटिया के विधायक श्री उमाकांत सिंह एवं दया सिंह उपनेता प्रतिपक्ष नगर निगम ,पूर्व मंडल भाजपा एक दिवसीय प्रभारी ने कहा कि छतीसगढ़ में इस बार भाजपा की डबल इंजन सरकार बनाना सुनिश्चित है। यहां की जनता आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन कल्याणकारी कार्यों से प्रभावित है, निश्चित ही अबकी बार छतीसगढ़ में बदलाव होने जा रहा है, जनता डबल इंजन की सरकार चाहती है, जिसकी पहचान जनता बनेगी आमजनों को सुविधा सम्पन्न और जीवन होगा।

विधायक उमाकांत सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता भूपेश बघेल की सरकार में अपने आप को ठगा महसूस कर रही है, आमजनों के बीच जनसंपर्क से यह साफ दिख रहा है कि कांग्रेस की सरकार ने जनता से झूठे वादे करके सता में आई, जो खोखला साबित हुआ। प्रदेश में जो विकास दिख रहा है, वो विगत 15 सालों में भाजपा की सरकार की देन है। अब तो डबल इंजन की सरकार बनने जा रही है, छतीसगढ़ में फिर से भाजपा सरकार बनेगी सभी अधूरे काम पूरे होंगे। कार्यक्रम मे योगेन्द्र सिंह भाजपा जिला महामंत्री, विजेंद्र सिंह जिला मंत्री, गजानन बौछार पूर्व मंडल अध्यक्ष , के. गणपति जिला मंत्री,निर्मला नायडू पूर्व मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा, के. रुद्रमूर्ति महामन्त्री मंडल एवं सेंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थिति रही l बीजेपी जिंदाबाद l

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -