Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    BJP ने दिखाया सख्त रुख, आरोपों के बाद कार्यकर्ता पर गिरी गाज’ 6 साल का निष्कासन

    August 26, 2026

    नेताओं पर लंबित आपराधिक मामलों को लेकर High Court’ सख्त, जुलाई 2026 तक की स्टेटस रिपोर्ट जारी

    August 26, 2026

    CGPSC Scam : जेल में बंद टामन सोनवानी की अचानक बिगड़ी तबीयत, अंबेडकर अस्पताल में कराया गया भर्ती

    August 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 26
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » विश्व महिला दिवस पर जल संरक्षण की ली शपथ, गांव-गांव चला जल संचय जनभागीदारी अभियान
    Chhattisgarh

    विश्व महिला दिवस पर जल संरक्षण की ली शपथ, गांव-गांव चला जल संचय जनभागीदारी अभियान

    News EditorBy News EditorMarch 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जांजगीर-चांपा, 08 मार्च 2026। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में जिले में “मोर गांव – मोर पानी” अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने की दिशा में विशेष पहल की जा रही है। विश्व महिला दिवस के अवसर पर जिलेभर के गांवों में जल संचय जनभागीदारी अभियान चलाया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए जल संरक्षण का संकल्प लिया। अभियान के तहत गांव-गांव में जनभागीदारी से सोक पिट निर्माण का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही ग्रामीणों को रिचार्ज पिट, सोखता गड्ढा तथा रेन वॉटर हार्वेस्टिंग जैसी जल संरक्षण संरचनाओं के निर्माण के लिए प्रेरित किया गया, ताकि वर्षा जल का अधिक से अधिक संचयन कर भू-जल स्तर को बढ़ाया जा सके।
    इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में महिलाओं और ग्रामीणों ने जल संरक्षण की शपथ ली और अपने घरों व गांवों में जल संचय के उपाय अपनाने का संकल्प व्यक्त किया। अधिकारियों ने बताया कि जल संरक्षण केवल प्रशासन का नहीं बल्कि पूरे समाज का दायित्व है, जिसे जनभागीदारी से ही सफल बनाया जा सकता है। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि “मोर गांव – मोर पानी” अभियान का उद्देश्य प्रत्येक गांव में जल संरक्षण की मजबूत व्यवस्था तैयार करना है। उन्होंने कहा कि यदि हर घर में रिचार्ज पिट और सोखता गड्ढा बनाए जाएं तो वर्षा जल का संरक्षण कर भविष्य में जल संकट से बचा जा सकता है। विश्व महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को विशेष रूप से अभियान से जोड़ा गया। अधिकारियों ने बताया कि जल संकट का प्रभाव सबसे अधिक महिलाओं पर पड़ता है, इसलिए “जल शक्ति से ही नारी सशक्त होती है” संदेश के साथ महिलाओं को जल संरक्षण की पहल में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
    अभियान के तहत ग्राम पंचायतों, स्वयं सहायता समूहों, आंगनबाड़ी केंद्रों और शैक्षणिक संस्थानों के माध्यम से रैली, कार्यशाला, दीवार लेखन और जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें ग्रामीणों और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए जल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का संकल्प लिया। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घरों और आसपास वर्षा जल संचयन की व्यवस्था कर जल संरक्षण के इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों को सुरक्षित रखा जा सके।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    BJP ने दिखाया सख्त रुख, आरोपों के बाद कार्यकर्ता पर गिरी गाज’ 6 साल का निष्कासन

    August 26, 2026

    नेताओं पर लंबित आपराधिक मामलों को लेकर High Court’ सख्त, जुलाई 2026 तक की स्टेटस रिपोर्ट जारी

    August 26, 2026

    CGPSC Scam : जेल में बंद टामन सोनवानी की अचानक बिगड़ी तबीयत, अंबेडकर अस्पताल में कराया गया भर्ती

    August 26, 2026

    Instagram पर PM Modi’ सरकार का नया डिजिटल प्लान, एक महीने में मंत्रियों की पोस्टिंग 48% बढ़ी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन से पहले बहनों को मिला विष्णु भैया का उपहार, धनेश्वरी बोलीं- हमर खुशी दुगुना हो गे

    August 26, 2026

    बारिश के बीच खेतों तक पहुंचे कलेक्टर

    August 26, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    BJP ने दिखाया सख्त रुख, आरोपों के बाद कार्यकर्ता पर गिरी गाज’ 6 साल का निष्कासन

    August 26, 2026

    नेताओं पर लंबित आपराधिक मामलों को लेकर High Court’ सख्त, जुलाई 2026 तक की स्टेटस रिपोर्ट जारी

    August 26, 2026

    CGPSC Scam : जेल में बंद टामन सोनवानी की अचानक बिगड़ी तबीयत, अंबेडकर अस्पताल में कराया गया भर्ती

    August 26, 2026

    Instagram पर PM Modi’ सरकार का नया डिजिटल प्लान, एक महीने में मंत्रियों की पोस्टिंग 48% बढ़ी

    August 26, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.