Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा में न्यू दिल्ली स्वीट्स का फूड लाइसेंस निलंबित, स्वच्छता में मिलीं कमियां

    October 5, 2026

    CG ACB Trap : भ्रष्टाचार पर ACB का शिकंजा, 10 हजार रुपये लेते तहसील कर्मचारी गिरफ्तार

    October 5, 2026

    कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी सवार महिला; इलाज के दौरान मौत

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 5
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » PM बोले- छत्तीसगढ़ में अब कमल खिलाना जरूरी:कहा- राम के ननिहाल से लोगों को सनातन के लिए जागरूक करने आया हूं
    Chhattisgarh

    PM बोले- छत्तीसगढ़ में अब कमल खिलाना जरूरी:कहा- राम के ननिहाल से लोगों को सनातन के लिए जागरूक करने आया हूं

    News EditorBy News EditorSeptember 14, 2023No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायगढ़ में बीजेपी की विजय शंखनाद रैली में शामिल हुए। यहां उन्होंने तीजा-पोरा तिहार की छत्तीसगढ़ के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि, पूरा भारत खुशियों का तिहार मना रहा है, कुछ दिन पहले वैज्ञानिकों ने भारत को चांद तक पहुंचा दिया।

    जैसे यहां कहते हैं कि छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया उसी तरह अब दुनिया के लोग कह रहे हैं कि भारत का चंद्रयान सबसे बढ़िया। भारत उपलब्धियों का जश्न मना रहा है, भारत ने जी-20 की मेजबानी कर छोटे देशों को भी मंच दिया। जी-20 को सफल बनाने छत्तीसगढ़ की भी भागीदारी है।

    गरीब कल्याण में पीछे, भ्रष्टाचार में कांग्रेस आगे

    छत्तीसगढ़ के गरीब परिवारों को कांग्रेस सरकार के कारण पीएम आवास का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कांग्रेस सिर्फ घोटालों की राजनीति करती है और हवा-हवाई दावों में जुटी रहती है। गरीब कल्याण में पीछे, भ्रष्टाचार में कांग्रेस सरकार आगे बढ़ रही है।

    ATM की तरह जनता के पैसे का इस्तेमाल

    कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की बहनों से शराबबंदी का वादा किया। लेकिन शराब में ही घोटाला कर दिया। गाय के गोबर में ही कांग्रेस ने भ्रष्टाचार कर दिया। भ्रष्ट सरकार ने खनिज संपदा को भी नहीं छोड़ा। कांग्रेस खनिज संपदा को ATM की तरह इस्तेमाल कर रही है। मेरे परिवारजनों कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड और भाजपा का ट्रैक रिकॉर्ड आपके सामने है।

    …तो मोदी को इतनी मेहनत नहीं करनी पड़ती

    50 साल पहले इंदिरा जी के जमाने में कांग्रेस ने गरीबी हटाने का नारा दिया था। आज भी उसी नारे के साथ राजनीति कर रही है। अगर उस समय कांग्रेस ने काम किया होता तो मोदी को इतनी मेहनत नहीं करनी पड़ती। भाजपा ने बिचौलियों को बाहर निकाला और लाभार्थियों तक पूरा लाभ पहुंचाया।

    मुफ्त राशन बिना किसी घोटाले के लोगों तक पहुंच रहा है। आयुष्मान भारत के तहत लोगों को मुफ्त में स्वास्थ्य सुविधा मिल रही है। उज्ज्वला योजना के तहत सिलेंडर 400 रुपए सस्ते किए गए।

    सनातन संस्कृति वह है जिसमें…

    माता कौशल्या का धाम छत्तीसगढ़ में है। भगवान राम के ननिहाल से लोगों को जागरूक करना चाहता हूं। जिनको आप लोगों ने 9 साल से केंद्र से बाहर कर रखा है उन्होंने मिलकर एक गठबंधन बनाया है। कुछ लोग इसे घमंडिया गठबंधन भी कह रहे हैं।

    सत्ता के लालच में लोग सनातन संस्कृति को तोड़ना चाहते हैं। सनातन संस्कृति वह है जिसमें राम वनवासियों को अपने भाई से भी बढ़कर बताते हैं। सनातन संस्कृति वह है जिसमें राम नाव चलाने वाले केवट को गले लगाकर धन्य हो जाते हैं। सनातन संस्कृति वह है जिसमें शबरी के झूठे बेर प्यार से राम खा लेते हैं।

    इंडिया गठबंधन के लोग भारत की सनातन संस्कृति को मिटाना चाहते हैं। यह लोग भारत को मिटाना चाहते हैं।

    छत्तीसगढ़ में अब कमल खिलाना जरूरी

    आप सभी इतनी बारिश में यहां पहुंचे उसके लिए धन्यवाद। अब समय आ गया है कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बने, क्योंकि कांग्रेस सरकार गरीबों को आगे नहीं बढ़ने देना चाहती। अगर यहां के युवाओं को रोजगार चाहिए तो छत्तीसगढ़ में कमल खिलाना होगा।

    रेल परियोजनाएं देश को समर्पित

    विजय शंखनाद रैली से पहले रायगढ़ में एक सरकारी कार्यक्रम में उन्होंने 6350 करोड़ की रेल परियोजनाएं देश को समर्पित की। साथ ही छत्तीसगढ़ के 9 जिलों में 50 बिस्तरों वाले ‘क्रिटिकल केयर ब्लॉक’ का भी शिलान्यास किया।

    लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि, आज छत्तीसगढ़ विकास की दिशा में बड़ा कदम उठा रहा है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार के लिए आज अनेक योजनाओं का शुभारंभ हुआ है। जी-20 में पहुंचे अनेक देश के राष्ट्राध्यक्ष भारत से प्रभावित होकर गए हैं।

    छत्तीसगढ़ मेरे लिए पावर हाउस

    पीएम मोदी ने आगे कहा कि, छत्तीसगढ़ मेरे लिए पावर हाउस की तरह है। प्रदेश के विकास के लिए हमने निरंतर काम किया है। आने वाले समय में देश में ऐसे प्रोजेक्ट की संख्या बढ़ेगी और इसका लाभ छत्तीसगढ़ जैसे राज्य के लिए जरूर मिलेगा।

    ‘पर्यावरण की भी चिंता करनी है’

    कोयला खदान को ईको टूरिज्म के रूप में विकसित किया जा रहा है। साथ ही खदानों से निकले पानी से खेतों की सिंचाई की व्यवस्था की जा रही है। हम जंगल-जमीन की रक्षा भी करेंगे और इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास भी करेंगे।

    प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि हर 10 में से 1 व्यक्ति सिकलसेल से ग्रसित है। इनके लिए केंद्र के जरिए जो काम कर रहा है, मैं उसका शुक्रिया अदा करता हूं। राज्य ने उन सभी उत्तरदायित्वों का पालन किया, जो राज्य के क्षेत्र के हैं। संघीय ढांचे को इसी तरह आगे लेकर जाएंगे।

    PM मोदी ने कभी भेदभाव नहीं किया
    मैंने भेदभाव महसूस नहीं किया। बतौर एक साथी, बतौर हक केंद्र की ओर से कभी हाथ तंग नहीं रहे। आने वाले समय में इस संघीय ढांचे की व्यवस्था को आगे बढ़ाते रहेंगे। सभी क्षेत्रों में साझा भागीदारी से विकास करेंगे। मैं प्रधानमंत्री का आभार प्रकट करता हूं।

    रेल परियोजनाओं की सौगात

    प्रधानमंत्री लगभग 6350 करोड़ रुपये की महत्वपूर्ण रेल क्षेत्र की परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया। इसमें पेंड्रा रोड से अनूपपुर के बीच तीसरी रेल लाइन 50 किमी लंबी है। इसका निर्माण लगभग 516 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। साथ ही चांपा और जामगा रेलखंड के बीच 98 किलोमीटर लंबी तीसरी रेल लाइन का निर्माण करीब 796 करोड़ रु की लागत से किया गया है।

    तलाईपल्ली कोयला खदान को एनटीपीसी लारा सुपर थर्मल पावर स्टेशन (एसटीपीएस) से जोड़ने वाली एमजीआर (मेरी-गो-राउंड) प्रणाली भी शामिल है। 2070 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित एमजीआर प्रणाली, कोयला खदानों से बिजली स्टेशनों तक कोयला परिवहन में सुधार के लिए बनाई गई है।

    क्रिटिकल केयर ब्लॉक का शिलान्यान

    प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ के नौ जिलों में 50 बिस्तरों वाले ‘क्रिटिकल केयर ब्लॉक’ का भी शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री-आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन के तहत कुल 210 करोड़ रुपये की लागत से दुर्ग, कोंडागांव, राजनांदगांव, गरियाबंद, जशपुर, सूरजपुर, सरगुजा, बस्तर और रायगढ़ जिलों में 9 क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण किया जाएगा।

    साथ ही सिकलसेल रोग की जांच की गई आबादी को एक लाख सिकलसेल परामर्श कार्डों का भी वितरण किया। सिकलसेल परामर्श कार्ड का वितरण राष्ट्रीय सिकलसेल एनीमिया उन्मूलन मिशन (एनएसएईएम) के तहत किया जा रहा है

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    कोरबा में न्यू दिल्ली स्वीट्स का फूड लाइसेंस निलंबित, स्वच्छता में मिलीं कमियां

    October 5, 2026

    CG ACB Trap : भ्रष्टाचार पर ACB का शिकंजा, 10 हजार रुपये लेते तहसील कर्मचारी गिरफ्तार

    October 5, 2026

    कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी सवार महिला; इलाज के दौरान मौत

    October 5, 2026

    शिक्षा मंत्री के निर्देश पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब जरूरी दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

    October 5, 2026

    मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत आवेदन आमंत्रित

    October 5, 2026

    रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर कार्रवाई, 7 वाहन जब्त

    October 5, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    कोरबा में न्यू दिल्ली स्वीट्स का फूड लाइसेंस निलंबित, स्वच्छता में मिलीं कमियां

    October 5, 2026

    CG ACB Trap : भ्रष्टाचार पर ACB का शिकंजा, 10 हजार रुपये लेते तहसील कर्मचारी गिरफ्तार

    October 5, 2026

    कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी सवार महिला; इलाज के दौरान मौत

    October 5, 2026

    शिक्षा मंत्री के निर्देश पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब जरूरी दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

    October 5, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.