भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम आयोजन किया गया था जिस पर पूरे भारतवर्ष के सभी राज्यों से छात्र एवं पालक ने भाग लिया परीक्षा के दौरान छात्र एवं पालक तनाव को कैसे दूर करें भयमुक्त वातावरण में परीक्षा की तैयारी कैसे करें इस संवाद के दौरान समृद्ध भारत के लिए पंच प्राण विकसित भारत का विराट संकल्प गुलामी की मानसिकता से मुक्ति अपनी विरासत पर गर्व एकजुटता को सुदृढ रखना कर्तव्य निर्वाह को प्राथमिकता प्रधानमंत्री से संवाद के द्वारा बताए गए सुझाव को छात्र पालक ने सुना और अमल किया जिसके परिणाम बेहतर रहा साथ ही छात्रों अभिभावकों द्वारा परीक्षा में आने वाले चुनौतियों से कैसे निजात पाएं इस पर विचार भी मांगा गया था अपने विचार रखते हुए न्यायिक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष दिनेश टेंगवार द्वारा सुझाव दिया गया था किसी भी परीक्षा की तैयारी के लिए रोजाना न्यूज़ पेपर पढ़ें समाचार सुने प्रति दिन सुबह शाम एक- एक घंटे संबंधित विषय का अध्ययन करें आंसर लिखने से पहले प्रश्नों को अच्छी समझ ले समय का ध्यान रखते हुए प्रश्नों को हल करें परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा मुझे विश्वास है कि हमारे सामूहिक संकल्प और एकजुट प्रयास देश की विकास गाथा को नई ऊंचाई प्रदान करेंगे इस सम्मान से न्यायिक कर्मचारी गौरांवित हुए
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


