Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG NEWS : पेड़ से टकराया चोरी का कैम्पर वाहन, पकड़े जाने के डर से गाड़ी छोड़ भागे चोर

    April 19, 2026

    गरीबों के 79 लाख डकारने वाला कियोस्क संचालक गिरफ्तार, गबन का चौंकाने वाला खुलासा

    April 19, 2026

    कोरबा में ‘सतर्कता दिवस’ बाल विवाह पर सख्ती, कड़े नियमों का ऐलान

    April 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, April 20
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » PM मोदी के ‘मन की बात’, बोले-“कर्तव्य पथ पर चलकर बनें बदलाव का जरिया”
    Chhattisgarh

    PM मोदी के ‘मन की बात’, बोले-“कर्तव्य पथ पर चलकर बनें बदलाव का जरिया”

    News EditorBy News EditorSeptember 24, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश की जनता से ‘मन की बात’ की. पीएम के मन की बात का आज 105वां एपिसोड प्रसारित किया गया. इस दौरान जी-20 की सफलता, चंद्रयान-3 की सफलता और जी-20 का जिक्र किया गया. पीएम ने भारत के लोगों से अपने देश की जगहों पर ही घूमने की अपील की, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिले और संस्कृति को भी समझा जा सके. उन्होने कहा कि 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस है. पर्यटन का मतलब सिर्फ सैर सपाटा नहीं बल्कि इसका बहुत बड़ा पहलू रोजगार से जुड़ा है. सबसे कम इनकम में सबसे ज्यादा रोजगार इसी सेक्टर से आता है. बीते कुछ सालों में लोगों के भीतर भारत के प्रति आकर्षण बढ़ा है. जी-20 सम्मेलन के बाद भारत का मान और बढ़ गया है. जी-20 में आए 1 लाख डेलिगेट्स यहां का जो अनुभव अपने साथ लेकर गए हैं इससे टूरिज्म का और विस्तार होगा.

    भारत भ्रमण कर यहां की विविधता को समझें-पीएम

    पीएम मोदी ने कहा कि जब भी आप कहीं घूमने जाने की प्लानिंग करें तो भारत की विविधता को समझें. भारत के अलग अलग राज्यों की संस्कृति को देखें. इससे देश के गौरवशाली इतिहास से परिचित होने के साथ ही स्थानीय लोगों की इनकम बढ़ाने का आप माध्यम बनेंगे. ‘मन की बात’ के दौरान पीएम ने जर्मनी की एक बेटी कैसमी का एक गाना सुनाया जो कि शिव को समर्पित है. उन्होंने कहा कि जर्मनी की बेटी की भारत की संस्कृति में बहुत ही रुचि है. वह बचपन को देख नहीं सकतीं हैं. उन्होंने गाने को ही अपना पैशन बना लिया. भारतीय संगीत से वह इतना प्रभावित हुईं कि वह इसमें पूरी तरह से रम गईं हैं.उनको कई भारतीय भाषा में गाने में महारथ हासिल है. पीएम ने उनके इस जुनून की जमकर सराहना की.

    निशुक्ल घोड़ा लाइब्रेरी की तारीफ

    पीएम ने उत्तराखंड के कुछ ऐसे युवाओं का जिक्र किया जो बच्चों को पढ़ाने का काम करते है. उन्होने बच्चों के लिए घोड़ा लाइब्रेरी की शुरुआत की है. दुर्गम इलाकों में भी इसके जरिए बच्चों तक किताबें पहुंच रही हैं.12 गावों को अब तक निशुल्क किताबें पहुंचाई जा रही हैं. ये अनोखी लाइब्रेरी बच्चों को भी खूब भा रही है.पीएम ने हैदराबाद की 11 साल की  बच्ची आकर्षणा का जिक्र किया जो बच्चों के लिए सात लाइब्रेरी चला रही है. उसने आसपास के लोगों और रिश्तेदारों से किताबें जुटाकर लाइब्रेरी शुरू की और जरूरतमंद बच्चों के लिए अलग-अलग बच्चों के लिए सात लाइब्रेरी खोली है. यह सभी के लिए एक प्रेरणा है. लोग जानवरों और पक्षियों को बचाने के लिए भी अनूठे प्रयास कर रहे हैं.

    11-year-old Akarshana from Hyderabad manages seven libraries for children. The way she is contributing towards shaping the future of children, is inspiring. #MannKiBaat pic.twitter.com/4lLd4IJbqV

    — PMO India (@PMOIndia) September 24, 2023

    ऐसे दें गांधीजी को सच्ची श्रद्धांजलि-PM मोदी

    पीएम ने कहा कि भारत के लोग प्रतिभा से भरे हैं. अगर उनको मौका मिले तो वह कमाल कर दिखाते हैं. सभी देसवासियों से अपील करते हुए पीएम ने कहा कि 1 अक्टूबर को स्वच्छता पर बड़ा आयोजन होने जा रहा है. सभी लोग अपना समय निकालकर इस आयोजन में अपना हाथ बटाएं. इस स्वच्छता अभियान से जुड़ें. स्वच्छता की यह कार्यांजलि ही गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी. वहीं त्योहार के दौरान मेड इन इंडिया सामान ही खरीदें.आप दूसरों की खुशी का बड़ा कारण बन सकते हैं. इसका फायदा विश्वकर्मा भाई-बहनों को मिलेगा.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG NEWS : पेड़ से टकराया चोरी का कैम्पर वाहन, पकड़े जाने के डर से गाड़ी छोड़ भागे चोर

    April 19, 2026

    गरीबों के 79 लाख डकारने वाला कियोस्क संचालक गिरफ्तार, गबन का चौंकाने वाला खुलासा

    April 19, 2026

    कोरबा में ‘सतर्कता दिवस’ बाल विवाह पर सख्ती, कड़े नियमों का ऐलान

    April 19, 2026

    CG NEWS : नशे में धुत ट्रेलर ड्राइवर की पिटाई का वीडियो वायरल, कार को मारी थी टक्कर

    April 19, 2026

    Prof Rajiv Chaudhary : पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी का वीडियो वायरल , ग्राउंड विवाद में प्रोफेसर ने बाहरी युवकों को दिखाया बाहर का रास्ता

    April 19, 2026

    होर्मुज जलडमरूमध्य पर तनाव’ Iran’ की नई धमकी ‘नाकेबंदी तक बंद रहेगा रास्ता’

    April 19, 2026
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Editors Picks

    CG NEWS : पेड़ से टकराया चोरी का कैम्पर वाहन, पकड़े जाने के डर से गाड़ी छोड़ भागे चोर

    April 19, 2026

    गरीबों के 79 लाख डकारने वाला कियोस्क संचालक गिरफ्तार, गबन का चौंकाने वाला खुलासा

    April 19, 2026

    कोरबा में ‘सतर्कता दिवस’ बाल विवाह पर सख्ती, कड़े नियमों का ऐलान

    April 19, 2026

    CG NEWS : नशे में धुत ट्रेलर ड्राइवर की पिटाई का वीडियो वायरल, कार को मारी थी टक्कर

    April 19, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.