Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Cabinet Meeting : CM विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में रविवार को कैबिनेट मीटिंग, फैसलों पर टिकी नजर

    October 7, 2026

    CG RERA : 15 लाख की जमा राशि पर 18.61 लाख ब्याज, खरीदार को मिलेंगे कुल 33.70 लाख रुपये

    October 7, 2026

    CG NEWS : गृह मंत्री का निज सहायक बताकर नौकरी लगवाने का झांसा, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 8
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » यूपी से राजस्थान तक पीएम मोदी की धुआंधार रैली, सहारनपुर में जयंत चौधरी के साथ जनसभा को करेंगे संबोधित
    Chhattisgarh

    यूपी से राजस्थान तक पीएम मोदी की धुआंधार रैली, सहारनपुर में जयंत चौधरी के साथ जनसभा को करेंगे संबोधित

    News EditorBy News EditorApril 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के लिए आज यूपी से राजस्थान तक धुआंधार रैली करनेवाले हैं। आज पीएम मोदी सबसे पहले यूपी की सहारनपुर सीट पर प्रचार के लिए पहुंचेंगे। जहां पीएम की रैली में सीएम योगी और आरएलडी चीफ जयंत चौधरी भी शामिल होने वाले हैं। सहारनपुर के बाद पीएम राजस्थान के अजमेर की रैली के लिए रवाना हो जाएंगे। राजस्थान में पिछले पांच दिनों में पीएम की तीसरी बड़ी रैली होने वाली है। वहीं अजमेर के पुष्कर में प्रचार के बाद पीएम मोदी दिल्ली के पास गाजियाबाद में रोड शो करने वाले हैं।

    जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी शनिवार को सुबह साढ़े नौ बजे सहारनपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार राघव लखनपाल और कैराना संसदीय क्षेत्र के उम्मीदवार प्रदीप चौधरी के समर्थन में आयोजित चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री गाजियाबाद में शनिवार को शाम चार बजे भाजपा उम्मीदवार अतुल गर्ग के समर्थन में मालीवाड़ा चौक से अंबेडकर रोड होते हुए चौधरी रोड गाजियाबाद तक आयोजित एक रोड शो में शामिल होंगे।

    दस साल में किया गया काम तो केवल ट्रेलर है, अभी बहुत कुछ करना है : मोदी

    इससे पहले कल भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के चुरु में एक रैली की थी। इस रैली में उन्होंने दस साल में किए गए अपने काम को महज एक ‘ट्रेलर’ (नमूना) और मुख्य भोजन से पहले परोसे जाने वाला ‘ऐपेटाइजर’ बताते हुए कहा कि ‘अभी तो पूरी थाली बाकी है’ और हमें देश को बहुत आगे लेकर जाना है। विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि वे सिर्फ अपना हित देखते हैं, उन्हें गरीब, दलित, शोषित-वंचित वर्ग के कल्याण से, उनके सम्मान से कोई मतलब नहीं है।

    उन्होंने कहा कि सेनाओं का अपमान और देश का विभाजन कांग्रेस की पहचान है। भारतीय सेना की ओर से की गयी एयर एवं सर्जिकल स्ट्राइक की ओर इशारा करते हुए मोदी ने कहा, ‘ये नया भारत है। ये नया भारत घर में घुसकर मारता है।’ मोदी चुरू में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने केंद्र में अपनी सरकार के दस साल के कार्यकाल की तुलना रेस्टोरेंट में मुख्य भोजन से पहले परोसे जाने वाले ‘ऐपेटाइजर’ और फिल्म के ट्रेलर से की। उन्होंने कहा, ‘‘जीवन के हर पड़ाव पर भाजपा सरकार गरीब के साथ खड़ी है। जो काम इतने दशक में नहीं हुए वे हमने दस साल में कर दिखाए। इसलिए मैं कहता हूं कि जब नीयत सही तो नतीजे सही होते हैं।’’

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Cabinet Meeting : CM विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में रविवार को कैबिनेट मीटिंग, फैसलों पर टिकी नजर

    October 7, 2026

    CG RERA : 15 लाख की जमा राशि पर 18.61 लाख ब्याज, खरीदार को मिलेंगे कुल 33.70 लाख रुपये

    October 7, 2026

    CG NEWS : गृह मंत्री का निज सहायक बताकर नौकरी लगवाने का झांसा, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

    October 7, 2026

    CG NEWS : वन विभाग की टीम पर हमला, 40 से 50 महिला-पुरुषों पर मारपीट का आरोप

    October 7, 2026

    CG News :: 2022 हेलीकॉप्टर हादसे के बीमा दावे पर बड़ा फैसला, OICL के खिलाफ हुई कार्रवाई

    October 7, 2026

    CG Electricity Bill : बकाया बिजली बिल के निपटारे का बढ़ा मौका, योजना की समय-सीमा बढ़ी

    October 7, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    CG Cabinet Meeting : CM विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में रविवार को कैबिनेट मीटिंग, फैसलों पर टिकी नजर

    October 7, 2026

    CG RERA : 15 लाख की जमा राशि पर 18.61 लाख ब्याज, खरीदार को मिलेंगे कुल 33.70 लाख रुपये

    October 7, 2026

    CG NEWS : गृह मंत्री का निज सहायक बताकर नौकरी लगवाने का झांसा, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

    October 7, 2026

    CG NEWS : वन विभाग की टीम पर हमला, 40 से 50 महिला-पुरुषों पर मारपीट का आरोप

    October 7, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.