प्रधानमंत्री मोदी की छोटी बहन बसंती बेन और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बड़ी बहन शशि देवी आपस में मिलीं। बसंती बेन परिवार के साथ उत्तराखंड के ऋषिकेश गईं थी। बसंती बेन ने शशि देवी की तारीफ भी की।
बसंती बेन और शशि देवी एक-दूसरे से गले मिलीं
प्रधानमंत्री मोदी की छोटी बहन बसंती बेन अपने पति और कुछ रिश्तेदारों के साथ उत्तराखंड के कोथार गांव में प्रसिद्ध नीलकंठ महादेव मंदिर और भुवनेश्वरी मंदिर में दर्शन करने गईं थी। मंदिर से वापस आते वक्त वे यूपी के CM की बड़ी बहन शशि देवी की दुकान में रुकीं। जहां दोनों ने मुलाकात की और एक दूसरे से गले भी मिलीं। देश के दो बड़े नेताओं की बहनों ने साथ में समय बिताया। PM मोदी की बहन ने शशि देवी की विनम्र जीवनशैली की तारीफ की। दोनों नेताओं के परिवार सुर्खियों से दूर रहते है।


