Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Jabalpur Bargi Dam Hadsa : बरगी डैम क्रूज हादसा’ 12 घंटे बाद भी साथ मिले मां-बेटे, मौत भी नहीं तोड़ पाई ममता का बंधन

    May 2, 2026

    CG NEWS : डी-माइनिंग के दौरान हुआ धमाका ‘DRG के 4 वीर जवानों की शहादत से देश शोक में

    May 2, 2026

    CG NEWS : चलती ट्रेन से गिरा या हादसा’ मड़वारानी के पास युवक का शव मिलने से सनसनी

    May 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 2
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » दिल्ली-NCR के कई स्कूलों में बम की धमकी के बाद पुलिस अलर्ट, विदेश से किए गए थे ई-मेल
    Chhattisgarh

    दिल्ली-NCR के कई स्कूलों में बम की धमकी के बाद पुलिस अलर्ट, विदेश से किए गए थे ई-मेल

    News EditorBy News EditorMay 1, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली के द्वारका में स्थित DPS स्कूल में सुबह-सुबह बम होने की खबरने सभी को हैरान कर दिया। दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। इसके बाद पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार स्थित मदर मैरी स्कूल में आज सुबह बम की धमकी के संबंध में एक ईमेल प्राप्त हुआ। पुलिस ने बताया कि स्कूल को खाली कराया जा रहा है और स्कूल परिसर की गहन जांच की जा रही है। साउथ दिल्ली के एमिटी स्कूल और नई दिल्ली के संस्कृति स्कूल में भी बम की सूचना मिली है।

    क्या बोली पुलिस?

    दिल्ली पुलिस का कहना है धमकी भरे मेल्स के हिसाब से जांच की जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, धमकी भरे ये ईमेल सुबह 4 बजे विदेश से किए गए थे। मयूर विहार मदर मेरी, नई दिल्ली के संस्कृति स्कूल में धमकी भरे मेल आए हैं। स्कूलों ने अभिभावकों से अपने बच्चों को घर वापस ले जाने को कहा है। एक मेल सुबह 4 बजे कई स्कूलों को भेजा गया है। मेल एक ही है सीसी बीसीसी काफी स्कूलों को किया गया है। इसमें डीपीएस वसंतकुंज, एमिटी साकेत भी शामिल हैं। इस बीच ग्रेटर नोएडा के स्कूलों में भी धमकी भरे कॉल्स आने के बाद नॉलेज पार्क में स्थित स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है।

    पुलिस और साइबर सेल जांच में जुटे

    दिल्ली पुलिस के मुताबिक धमकी भरे ईमेल का आईपी एड्रेस पता करने की कोशिश की जा रही है। अभी तक लोकेट नहीं हो पाया है कि ईमेल किसने और कहां से भेजा है। पुलिस ने कहा कि क्योकि एसओपी प्रोसेस में है, पहले क्लीन चिट हो जाए। अभी तक किसी भी जगह कुछ संदिग्ध नहीं मिला है। इतने बड़े लेवल पर सभी स्कूलों को मेल किया गया है इसलिए समझना मुश्किल है कि ये शरारत है या पैनिक फैलाना। ईमेल की और आईपी एड्रेस की जानकारी साइबर सेल यूनिट भी पता करने की कोशिश कर रही है।

    पूरे एनसीर के स्कूलों में हड़कंप

    दिल्ली में अभी तक 10 स्कूलों से कॉल मिल चुके हैं। दिल्ली के द्वारका से 5 अलग अलग स्कूलों में बम की धमकी, वसंत कुंज से 2 स्कूलों में बम की धमकी, नजफ़गढ़ से 1 स्कूल में बम की धमकी, पुष्पविहार से 1 स्कूल में बम की धमकी, मयूरविहार से 1 स्कूल में बम की धमकी। इसके अलावा नोएडा के भी कई स्कूलों को ईमेल आने की खबर सामने आई है। दिल्ली एनसीआर में जितने स्कूलों में धमकी का ईमेल आया है, सभी को एहतियात के तौर पर बन्द करके बच्चों को वापस भेज दिया गया है। एसओपी फॉलो हो रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Jabalpur Bargi Dam Hadsa : बरगी डैम क्रूज हादसा’ 12 घंटे बाद भी साथ मिले मां-बेटे, मौत भी नहीं तोड़ पाई ममता का बंधन

    May 2, 2026

    CG NEWS : डी-माइनिंग के दौरान हुआ धमाका ‘DRG के 4 वीर जवानों की शहादत से देश शोक में

    May 2, 2026

    CG NEWS : चलती ट्रेन से गिरा या हादसा’ मड़वारानी के पास युवक का शव मिलने से सनसनी

    May 2, 2026

    CG NEWS : हाथी का तांडव’ 4 हाथियों ने 3 घर तोड़े, गांव में दहशत का माहौल

    May 2, 2026

    CG NEWS : घोटाले पर कमिश्नर का कड़ा वार ‘एक-एक जमीन रिकॉर्ड की होगी जांच, दो स्पेशल टीमें मैदान में

    May 2, 2026

    रक्षित केंद्र कोरबा में “पुलिस व्यवहार प्रशिक्षण कार्यक्रम” आयोजित “अच्छा व्यवहार ही पुलिस की सबसे बड़ी पहचान एवं ताकत है”

    May 2, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    Jabalpur Bargi Dam Hadsa : बरगी डैम क्रूज हादसा’ 12 घंटे बाद भी साथ मिले मां-बेटे, मौत भी नहीं तोड़ पाई ममता का बंधन

    May 2, 2026

    CG NEWS : डी-माइनिंग के दौरान हुआ धमाका ‘DRG के 4 वीर जवानों की शहादत से देश शोक में

    May 2, 2026

    CG NEWS : चलती ट्रेन से गिरा या हादसा’ मड़वारानी के पास युवक का शव मिलने से सनसनी

    May 2, 2026

    CG NEWS : हाथी का तांडव’ 4 हाथियों ने 3 घर तोड़े, गांव में दहशत का माहौल

    May 2, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.