पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में जिले में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 24.07.26 को प्रातः पुलिस लाइन जांजगीर में जनरल परेड के पश्चात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया गया।
बलवा ड्रिल अभ्यास के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समझाइश देते हुए कहा कि कानून- व्यवस्था ड्यूटी के दौरान भीड़- भाड़ वाले स्थानों पर सतर्कता एवं संयम के साथ कार्य करना आवश्यक है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को सदैव तैयार रहने तथा आमजन के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
कानून -व्यवस्था बनाए रखने के लिए जवानों को दिए महत्वपूर्ण निर्देश
अभ्यास के दौरान पुलिस बल को भीड़ नियंत्रण, आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया, दंगाई गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून- व्यवस्था बनाए रखने संबंधी विभिन्न व्यावहारिक पहलुओं का प्रशिक्षण दिया गया। अधिकारियों द्वारा बलवा नियंत्रण में उपयोग होने वाले उपकरणों एवं सुरक्षा उपायों की जानकारी भी प्रदान की गई।
बलवा ड्रिल अभ्यास का मुख्य उद्देश्य
पुलिस बल की कार्यकुशलता, समन्वय एवं आपदा अथवा आपात परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई की क्षमता को बढ़ाना रहा। बलवा ड्रिल के माध्यम से पुलिस जवानों ने विभिन्न परिस्थितियों में भीड़ नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने का सफल प्रदर्शन किया। पुलिस विभाग द्वारा समय- समय पर इस प्रकार के प्रशिक्षण एवं अभ्यास आयोजित किए जाते हैं, जिससे पुलिस बल की दक्षता में वृद्धि हो तथा नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।



