Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG News : छत्तीसगढ़ सट्टा केस में बड़ा अपडेट, बाबू खेमानी की करोड़ों की संपत्ति पर कार्रवाई के लिए कोर्ट का आदेश जारी

    October 17, 2026

    मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने 430 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का किया सम्मान

    October 17, 2026

    दिशा परियोजना से मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी जेईई-नीट की तैयारी के लिए निःशुल्क आवासीय कोचिंग

    October 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 18
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » कुरथा कोरबी गोलीकाण्ड का पुलिस ने किया खुलासा, मास्टरमाइण्ड सहित सुपारी देने वाला गिरफ्तार
    Chhattisgarh

    कुरथा कोरबी गोलीकाण्ड का पुलिस ने किया खुलासा, मास्टरमाइण्ड सहित सुपारी देने वाला गिरफ्तार

    News EditorBy News EditorJanuary 17, 2025No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 06.01.25 को थाना पसान चैकी कोरबी के ग्राम कुरथा निवासी कृष्णा पाण्डेय अपने घर के बाहर उप सरपंच (राम कुमार) के साथ बाइक मे सवार होकर जा रहे थे कि, अचानक गोली चलने की आवाज आई और कृष्णा पाण्डेय बाइक से नीचे गिर गया, जिसे पास के ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मे उपचार हेतु ले जाया गया। उपचार के दौरान पता चला कि कृष्णा पाण्डेय की पीठ मे गोली लगी है। घटना की सूचना पर अप. क्र. 03/2025 धारा 109, 61(2) बी.एन.एस एवं 25, 27 आम्र्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले कि गंभीरता को देखते हुए चैकी प्रभारी कोरबी के द्वारा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा एवं अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा पंकज ठाकुर को घटना की जानकारी दिया गया। तदुपरांत पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी (भापुसे), अति पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस चैहान, प्रभारी यातायात एवं सायबर सेल श्री रवीन्द्र कुमार मीना (भापुसे) अनुभागीय अधिकारी कटघोरा पंकज ठाकुर के पर्यवेक्ष मे कार्यवाही करने हेतु चैकी प्रभारी कोरबी को निर्देश प्राप्त हुआ था।
    वरिष्ठ अधिकारीयों से प्राप्त दिशा निर्देश के परिपालन मे सायबर सेल टीम के द्वारा कोरबी मे कैम्प कर चैकी प्रभारी कोरबी के द्वारा अपने मातहतों के साथ सूचना संकलन कर पतासाजी की जा रही थी विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा संदेही राज कुमार सारथी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के दौरान अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि गजेन्द्र सोरठे पिता सुखराम सोरठे उम्र 25 वर्ष निवासी कुरथा बुढ़ापारा चैकी कोरबी के द्वारा (उप सरपंच) राम कुमार मरकाम की सुपारी दिया गया था। जिस पर अपने भाई राम कुमार के साथ मिल कर अपनी मोटर सायकल होण्डा साइन क्र. सीजी 12 बीजी 0496 मे बैठकर दिनांक 06.01.2025 को सायः के समय ग्राम कुरथा में आहत के घर के सामने जंगल मे छिपकर उसके आने का इंतजार कर रहे थे कि जब राम कुमार (उप सरपंच) के गाड़ी मे पीछे बैठ रहा था तभी राज कुमार के द्वारा आहत कृष्णा पाण्डेय के उपर गोली चला दिया जो पीठ में लगी। उसके बाद राम कुमार एवं राज कुमार दोनो जंगल की ओर भाग कर अपने घर चले गये। राज कुमार के बताए अनुसार गजेन्द्र को तलब कर पुलिस टीम के द्वारा पूछताछ किया गया, पहले तो गजेन्द्र के द्वारा पुलिस को गोलमोल जवाब दे रहा था फिर कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि मेरी भाभी जो कि वर्तमान मे गांव की सरपंच है, एवं उसके पुरे कार्य को मेरे द्वारा किया जाता है, राम कुमार (उप सरपंच) व कलेश (रोजगार सहायक) दोनो मेरे काम मे रूकावट डालने के साथ साथ शक था कि वे लोग मेरे घर परिवार वालो पर जादु टोना भी करते थे। और मैं इस वर्ष पंचायत चूनाव का तैयारी कर रहा हु जिसमे यह दोनो मेरे कार्य मे बाधक बनते थे। जिसकी वजह से उसने राम कुमार (उप सरपंच) व कलेश (रोजगार सहायक) को रास्ते से हटाना चाहता था, जिसके लिए अपने साथी विरेन्द्र आर्मो निवासी मोरगा को पिस्टल दिलाने बोला था, जिस पर विरेन्द्र आर्मो ने अपने ससूराल मानीडेडरी सुरजपुर मे अपने साथी बलिन्दर राजवाड़े से संपर्क कर पिस्टल दिलाने को कहा जिस पर बलिन्दर राजवाड़े ने उसे 01 लाख रूपये मे पिस्टल मिल जायेगा बोला तब लगभग 01 वर्ष पुर्व विरेन्द्र कुमार आर्मो और गजेन्द्र सिंह के द्वारा ग्राम मानीडेडरी सुरजपुर मे बलिन्दर राजवाड़े के घर जाकर पिस्टल का सौदा किया, जिसमे बलिन्दर द्वारा बताये गये फोन पे नंबर पर गजेन्द्र द्वारा 90 हजार रू. अपने फोन पे से किया एवं 10 हजार रू. नगद देकर 10 जिंदा कारतूस 02 नग मैग्जिन 01 पिस्टल लेकर वापस अपने घर आ गये। तब से लगातार घटना कि साजिश गजेन्द्र द्वारा रचि जा रही थी। तभी गांव के शिव प्रसाद उर्फ मोनु सारथी को घटना करने के लिए आदमी जुगाड़ करने के लिए बोला जिस पर मोनु अपने रिस्तेदारी के भाई राज कुमार एवं राम कुमार को गजेन्द्र से मिलवाया और 15 हजार रू. एडवांस देकर उप सरपंच राम कुमार एवं रोजगार सहायक कलेश को देख लेना बताया। राज कुमार ने गजेन्द्र से 65 हजार मे उससे होण्डा साइन गाड़ी भी खरीदवाया। उसके बाद घटना दिनांक को दोनो भईयों ने मिलकर उप सरपंच राम कुमार एवं कलेश को मारने हेतु कृष्णा पाण्डेय के घर के पास जंगल किनारे घात लगाकर बैठे थे, तभी घर से कृष्णा पाण्डेय और उप सरपंच राम कुमार अपने मोटर सायकल पर सवार होकर जाने लगे तभी पीछे से आरोपी राज कुमार द्वारा उप सरपंच राम कुमार को मारने के लिए गोली चलाया जो गाड़ी के पीछे बैठे कृष्णा पाण्डेय पर लगी। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकल (होण्डा साइन) 01 पिस्टल, 02 नग मैग्जिन एवं 08 जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

    गिरफ्तार आरोपी का नामः-

    01. राम कुमार सारथी पिता देव प्रसाद सारथी उम्र 19 वर्ष साकिन ग्राम रतनपुर झरनापारा थाना खडगवा जिला एमसीबी (छ.ग.)

    02. राज कुमार सारथी पिता देव प्रसाद सारथी उम्र 35 वर्ष साकिन ग्राम रतनपुर झरनापारा थाना खडगवा जिला एमसीबी (छ.ग.)

    03. गजेन्द्र सिंह सोरठे पिता सुखराम सिंह सोरठे उम्र 27 वर्ष साकिन कुरथा बुढ़ापारा चैकी कोरबी थाना पसान जिला कोरबा (छ.ग.)

    04. शिव प्रसाद उर्फ मोनु सारथी पिता शंकर लाल सारथी उम्र 25 वर्ष साकिन कुरथा बुढ़ापारा चैकी कोरबी थाना पसान जिला कोरबा (छ.ग.)

    05. विरेन्द्र कुमार आर्मो पिता राधेश्याम आर्मो उम्र 28 वर्ष साकिन मोरगा थाना बांगो जिला कोरबा (छ.ग.)

    06. बलिन्दर राजवाड़े पिता साहेब राम राजवाड़े उम्र 39 वर्ष साकिन ग्राम मानी चैक डेडरी थाना सुरजपुर जिला सुरजपुर (छ.ग.)

    को गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजनों को दी गई गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाता हैं।

    इस सनसनी खेज एवं चुनौती पूर्ण गोली काण्ड के खुलासे मे चैकी कोरबी प्रभारी सउनि. अफसर खान, सायबर सेल उनि. अजय सोनवानी, प्र.आर. गुनाराम सिन्हा आर. प्रशांत सिंह, आर. डेमन ओगरे, आर. विरकेश्वर प्रताप सिंह, आर. रवि कुमार चैबे, आर. सुशील यादव, आर. आलोक टोप्पो, थाना कोरबी के प्र.आर. मोहन लाल साहू, प्र.आर. चैन सिंह सांवले, प्र.आर. निलेन्द्र सिंह, आर. सिमेन्द्र सिंह, आर. विक्रम उईके, आर. चंद्रपाल कंवर, आर. भिषम नारंग, आर. संजय साहू, आर. परमानंद दिवाकर, आर. महताब कंवर, आर. रतन राठौर, आदि की भूमिका सराहनीय रही।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG News : छत्तीसगढ़ सट्टा केस में बड़ा अपडेट, बाबू खेमानी की करोड़ों की संपत्ति पर कार्रवाई के लिए कोर्ट का आदेश जारी

    October 17, 2026

    मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने 430 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का किया सम्मान

    October 17, 2026

    दिशा परियोजना से मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी जेईई-नीट की तैयारी के लिए निःशुल्क आवासीय कोचिंग

    October 17, 2026

    त्योहार सीजन में सड़क पर ट्रेलर खड़े कर यातायात बाधित करने वालों पर कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई

    October 17, 2026

    President Draupadi Murmu Visit : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा, 22-23 अक्टूबर के कार्यक्रम और सुरक्षा तैयारियों पर नजर

    October 17, 2026

    बिहान योजना से जुड़कर पुष्पा देवी महंत ने घरेलू उत्पादों के निर्माण को बनाया आजीविका का आधार

    October 17, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    CG News : छत्तीसगढ़ सट्टा केस में बड़ा अपडेट, बाबू खेमानी की करोड़ों की संपत्ति पर कार्रवाई के लिए कोर्ट का आदेश जारी

    October 17, 2026

    मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने 430 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का किया सम्मान

    October 17, 2026

    दिशा परियोजना से मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी जेईई-नीट की तैयारी के लिए निःशुल्क आवासीय कोचिंग

    October 17, 2026

    त्योहार सीजन में सड़क पर ट्रेलर खड़े कर यातायात बाधित करने वालों पर कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई

    October 17, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.