जांजगीर-चांपा 03 जुलाई 2025/ सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कॉलेज स्तर) में छात्रवृत्ति भुगतान आधार सीडिंग बैंक खाता में किया जा रहा है। अतः ऐसे विद्यार्थी जिनका आधार सीडिंग इनएक्टिव होने के कारण अथवा बैंक खाता गलत होन, बैंक खाता बंद होने के कारण छात्रवृत्ति प्राप्त नही हुआ हो तो अपने स्टूडेंट आई डी से त्रुटि सुधार करते हुए आधार सीडिंग किए हुए सही बैंक खाता की इंट्री 07 दिवस में करना सुनिश्चित करें। निर्धारित समयावधि में त्रुटि सुधार नही किये जाने पर छात्रवृत्ति नही मिलने की स्थिति में समस्त जवाबदारी संबंधित विद्यार्थी की होगी। किसी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित विद्यार्थी अपनी अध्ययनरत् संस्था के छात्रवृत्ति प्रभारी अथवा कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जांजगीर, पुराना कलेक्टर परिसर विवेकानंद मार्ग, जांजगीर (छात्रवृत्ति शाखा) अथवा छात्रवृत्ति पोर्टल में दर्ज मोबाईल नंबर पर कार्यालयीन समयावधि में संपर्क कर सकते है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.



