जांजगीर-चांपा 03 जुलाई 2025/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिले में कार्यरत अधिकारी, कर्मचारियों के शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त उपरांत उनके पेंशन भुगतान आदेश एवं मृत्यु सह सेवानिवृत्ति उपदान भुगतान आदेश प्रदाय किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री महोबे ने सेवानिवृत्त होने वाले सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को पीपीओ, जीपीओ का वितरण किया।
वरिष्ठ जिला कोषालय अधिकारी डॉ. रूपेश कुमार पाठक ने बताया कि श्री खेलावन प्रसाद दुबे, श्री श्याम सुंदर कमल, श्री मनोहर लाल डनसेना, श्री राम कुमार साहू, श्री संतोष कुमार बरेठ, श्री राम प्रसाद साहू, श्री शत्रुहन प्रसाद कटकवार एवं श्री पंचराम पटेल को कलेक्टर श्री महोबे द्वारा श्रीफल एवं साल से सम्मानित करते हुए पेंशन भुगतान आदेश, मृत्यु सह उपादान भुगतान आदेश एवं पेंशन परिचय पत्र प्रदाय किया गया। इस अवसर वरिष्ठ कोषालय अधिकारी डॉ. रूपेश कुमार पाठक, सहायक कोषालय अधिकारी श्री ज्ञानेश्वर कुमार बरेठ, श्री रामाधीन साहू, श्री रामगोपाल यादव व कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित थे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


