जांजगीर-चांपा 01 मई 2025/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिले में कार्यरत अधिकारी, कर्मचारियों के शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त उपरांत उनके पेंशन भुगतान आदेश एवं मृत्यु सह सेवानिवृत्ति उपदान भुगतान आदेश प्रदाय किया जा रहा है। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने माह अप्रैल 2025 में सेवानिवृत्त होने वाले सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को पीपीओ, जीपीओ का वितरण किया।
जिला कोषालय अधिकारी डॉ. रूपेश कुमार पाठक ने बताया कि श्री संतोष कुमार साहू, श्री राजकुमार साहू, श्री रामकुमार देवांगन, श्री रामकुमार साहू, श्री अभिमन्यु कुमार कश्यप, श्री प्यारे लाल दुबे, श्री कृष्ण कुमार साहू को कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे द्वारा श्रीफल एवं साल से सम्मानित करते हुये पेंशन भुगतान आदेश, मृत्यु सह उपादान भुगतान आदेश एवं पेंशन परिचय पत्र प्रदाय किया गया। इस अवसर सहायक कोषालय अधिकारी श्री ज्ञानेश्वर कुमार बरेठ, श्री रामाधीन साहू, श्री महेन्द्र पाठक, श्री रामगोपाल यादव व कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित थे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


