Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सेवा मेरा योगदान – दिव्यांगजनों के जीवन में सुविधा और आत्मविश्वास की नई रोशनी

    September 25, 2026

    सेवा संकल्प अभियान के तहत “आंगन मिलन सेवा सम्मान” कार्यक्रम का शुभारंभ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं मितानिनों का हुआ सम्मान

    September 25, 2026

    प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से प्रतीक के कारोबार को मिली रफ्तार, जीवित मछली विक्रय से बढ़ी आय और आत्मनिर्भरता

    September 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 25
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से प्रतीक के कारोबार को मिली रफ्तार, जीवित मछली विक्रय से बढ़ी आय और आत्मनिर्भरता
    Chhattisgarh

    प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से प्रतीक के कारोबार को मिली रफ्तार, जीवित मछली विक्रय से बढ़ी आय और आत्मनिर्भरता

    News EditorBy News EditorSeptember 25, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 25 सितंबर 2026/ मेहनत के साथ यदि सही संसाधन और शासकीय योजना का सहयोग मिल जाए, तो छोटे स्तर से शुरू किया गया व्यवसाय भी आगे बढ़ सकता है। कोरबा विकासखंड के कोरबा निवासी 24 वर्षीय प्रतीक आदिले, अनुसूचित जाति वर्ग से हैं। वे अपने परिवार के साथ मछली विक्रय का कार्य करते थे। सीमित संसाधनों और परिवहन की सुविधा के अभाव में उन्हें व्यवसाय को बड़े स्तर पर संचालित करने में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।
    प्रतीक का परिवार आसपास के बाजारों में मछली का विक्रय करता था। परिवहन के लिए अन्य साधनों पर निर्भर रहने के कारण अतिरिक्त खर्च वहन करना पड़ता था। साथ ही जीवित मछलियों को समय पर बाजार तक पहुंचाना भी चुनौतीपूर्ण था। परिवहन की सीमित सुविधा के कारण अधिक मात्रा में मछली का विक्रय कर पाना संभव नहीं हो पाता था। छोटे स्तर पर व्यवसाय संचालित होने से अपेक्षित लाभ भी नहीं मिल पाता था और कई बार संसाधनों के अभाव में नुकसान भी उठाना पड़ता था।
    इसी बीच प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना ने प्रतीक के व्यवसाय को नई दिशा दी। योजना के अंतर्गत उन्हें जीवित मछली एवं मछली उत्पादों के सुरक्षित और सुगम परिवहन के लिए चार पहिया वाहन उपलब्ध कराया गया। उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन द्वारा उन्हें योजना के तहत यह वाहन प्रदान किया गया, जिससे उनके मछली विक्रय व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक परिवहन सुविधा मिली।
    चार पहिया वाहन मिलने के बाद अब प्रतीक जीवित मछलियों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक तरीके से विभिन्न बाजारों और ग्राहकों तक पहुंचाकर उनका विक्रय कर पा रहे हैं। मछलियों को समय पर बाजार तक पहुंचाने से उनकी गुणवत्ता और बिक्री मूल्य बनाए रखने में भी मदद मिल रही है। परिवहन की सुविधा बढ़ने से अब वे पहले की तुलना में अधिक मात्रा में मछली का विक्रय कर पा रहे हैं और नए ग्राहकों तक भी पहुंच बना रहे हैं।
    प्रतीक बताते हैं कि पहले मछली विक्रय से उन्हें लगभग 10 हजार रुपये प्रतिमाह की आमदनी होती थी। अब परिवहन की सुविधा मिलने के बाद उनकी मासिक आमदनी बढ़कर लगभग 20 हजार रुपये तक पहुंच गई है। इससे उनके परिवार को आर्थिक रूप से मजबूती मिली है और व्यवसाय को आगे बढ़ाने का आत्मविश्वास भी बढ़ा है।
    प्रतीक के लिए यह योजना केवल वाहन मिलने तक सीमित नहीं रही, बल्कि उनके पारंपरिक व्यवसाय को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने का माध्यम बनी है। अब उन्हें बाजार तक पहुंचने में आसानी होती है, ग्राहकों तक समय पर मछली पहुंचा पा रहे हैं और परिवहन पर होने वाले अतिरिक्त खर्च में भी राहत मिली है। इससे उनके परिवार के जीवन स्तर में सुधार आया है और भविष्य को लेकर आर्थिक सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।
    प्रतीक ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के माध्यम से मिली सहायता के लिए शासन एवं मत्स्य विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सही समय पर मिली परिवहन सुविधा ने उनके व्यवसाय को आगे बढ़ाने का अवसर दिया है। अब वे अधिक आसानी से ग्राहकों तक मछली पहुंचा पा रहे हैं और अपनी आमदनी बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    सेवा मेरा योगदान – दिव्यांगजनों के जीवन में सुविधा और आत्मविश्वास की नई रोशनी

    September 25, 2026

    सेवा संकल्प अभियान के तहत “आंगन मिलन सेवा सम्मान” कार्यक्रम का शुभारंभ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं मितानिनों का हुआ सम्मान

    September 25, 2026

    CG News : मानव तस्करी गिरोह का खुलासा, छत्तीसगढ़ पुलिस ने महिला समेत 5 आरोपियों को पकड़ा

    September 25, 2026

    CG News : जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल, बिलासपुर केंद्रीय जेल के अंदर का VIDEO वायरल’ जांच शुरू

    September 25, 2026

    मानिकपुर खदान विस्तार से पहले लंबित मुआवजा निपटाने की मांग, जनसुनवाई में ग्रामीणों ने रखी बात

    September 25, 2026

    कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी’ दिल्ली-पटना में निकाला मार्च

    September 25, 2026
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Editors Picks

    सेवा मेरा योगदान – दिव्यांगजनों के जीवन में सुविधा और आत्मविश्वास की नई रोशनी

    September 25, 2026

    सेवा संकल्प अभियान के तहत “आंगन मिलन सेवा सम्मान” कार्यक्रम का शुभारंभ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं मितानिनों का हुआ सम्मान

    September 25, 2026

    प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से प्रतीक के कारोबार को मिली रफ्तार, जीवित मछली विक्रय से बढ़ी आय और आत्मनिर्भरता

    September 25, 2026

    CG News : मानव तस्करी गिरोह का खुलासा, छत्तीसगढ़ पुलिस ने महिला समेत 5 आरोपियों को पकड़ा

    September 25, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.