Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    आओ पधारो म्हारो गणपति बप्पा जी मारवाड़ चांपा अंशिका लक्ष्य ऐरन अग्रवाल

    September 22, 2026

    मुकुटधर साहित्य समिति कोरबा में हिन्दी दिवस पर केन्द्रित काव्य गोष्ठी का आयोजन

    September 22, 2026

    एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 22
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » प्रयास बालक/बालिका आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु 20 अप्रैल को प्राक्चयन परीक्षा आयोजित
    Chhattisgarh

    प्रयास बालक/बालिका आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु 20 अप्रैल को प्राक्चयन परीक्षा आयोजित

    News EditorBy News EditorApril 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 03 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत प्रदेश के आदिवासी उपयोजना क्षेत्र तथा नक्सल प्रभावित क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए संचालित प्रयास बालक/बालिका आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 अंतर्गत कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु 20 अप्रैल 2025 को प्राक्चयन परीक्षा का आयोजन किया गया है। अभ्यर्थी परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र विभाग की वेबसाइट https;//eklavya.cg.nic.in/PRSMS/Student-Admission-Details पर जाकर अपने आवेदन क्रमांक एवं मोबाइल नंबर की सहायता से प्रवेश पत्र 20 अप्रैल 2025 तक डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही फॉर्म निरस्त हुए विद्यार्थी भी अपने आवेदन क्रमांक एवं मोबाइल नंबर की सहायता से आवेदन निरस्त होने के कारण जान सकते है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने इस सम्बंध में जानकारी देते हुए बताया कि विद्यार्थियों को परीक्षा तिथि 20 अप्रैल 2025 दिन रविवार को प्रातः 9 बजे तक केंद्र में उपस्थित होना अनिवार्य है। 9ः30 से प्रातः 10 बजे तक कक्ष परीविक्षक इनवीजीलेटर द्वारा ओएमआर सीट भराया जाना है। परीक्षा का समय प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित है। परीक्षा में शामिल होने वाले कुल परीक्षार्थियों की संख्या 1557 है। इस हेतु जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर कुल 03 परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जिसमें विकासखंड कटघोरा के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छुरीकला केन्द्र कोड 2811 में रोल नंबर 2811001 से 2811600 तक कुल 600 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसी प्रकार पोड़ी उपरोड़ा- एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय रामपुर केन्द्र 2812 में रोल नं. 2812001 से 2812372 तक कुल संख्या 372 एवं प्रयास आवासीय विद्यालय डिंगापुर कोरबा केन्द्र कोड 2813 में रोल नं. 2813001 से 2813585 तक कुल 585 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारम्भ होने से 1 घण्टा पूर्व फोटोयुक्त आधार, विद्यालय का फोटोयुक्त परिचय पत्र जैसे मूल पहचान पत्र, प्रवेश पत्र एवं नवीनतम 2 रंगीन पासपोर्ट आकर के फोटो के साथ परीक्षा केंद्र में उपस्थित होना होगा। केवल नीले/काले बॉलबाइट पेन का उपयोग करना होगा। कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, पर्स पाउच, स्कार्फ अथवा इलेक्ट्रॉनिक सामग्री ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    आओ पधारो म्हारो गणपति बप्पा जी मारवाड़ चांपा अंशिका लक्ष्य ऐरन अग्रवाल

    September 22, 2026

    मुकुटधर साहित्य समिति कोरबा में हिन्दी दिवस पर केन्द्रित काव्य गोष्ठी का आयोजन

    September 22, 2026

    एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु

    September 22, 2026

    कोरबा में “सेवा संकल्प” पर महामंथन, अरुण साव बोले—जन-जन तक पहुंचाएं सेवा का संदेश

    September 22, 2026

    23 सितंबर को मेगा स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार शिविर, रोग के खिलाफ आरोग्य का संदेश!

    September 22, 2026

    BJP पार्षद की कार पर हमला, दो बाइक सवारों से विवाद के बाद मचा बवाल’ FIR दर्ज

    September 22, 2026
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Editors Picks

    आओ पधारो म्हारो गणपति बप्पा जी मारवाड़ चांपा अंशिका लक्ष्य ऐरन अग्रवाल

    September 22, 2026

    मुकुटधर साहित्य समिति कोरबा में हिन्दी दिवस पर केन्द्रित काव्य गोष्ठी का आयोजन

    September 22, 2026

    एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु

    September 22, 2026

    कोरबा में “सेवा संकल्प” पर महामंथन, अरुण साव बोले—जन-जन तक पहुंचाएं सेवा का संदेश

    September 22, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.