Wednesday, September 17, 2025

Chhattisgarh News : घर में चल रही थी बर्थडे मनाने की तैयारी, हुई ये घटना पसरा मातम

दुर्ग : भिलाई में एक 55 साल के बुजुर्ग की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि नातिन के बर्थडे के लिए केक लेने गया था, लेकिन झाड़ियों में उसकी लाश मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पूरा मामला​​​​​​​ खुर्सीपार थाना क्षेत्र का है।

मृतक की पहचान जय सिंह निवासी पावर हाउस नंदिनी रोड निवासी के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही जयसिंह की पत्नी सुपेला अस्पताल पहुंची। पत्नी पार्वती (50) ने बताया कि जयसिंह सेक्टर 6 में मोची की दुकान चलाता था। उसके तीन बेटी और एक बेटा है। एक दिन पहले उसकी कुछ तबीयत ठीक नहीं थी। शुक्रवार को उसकी बेटी के बेटी (नातिन) का जन्म दिन था।

पत्नी ने बताया कि जयसिंह बोला था कि वह नातिन के लिए बर्थडे केक लाने जा रहा है। इस पर पार्वती ने उसे कहा कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है। गर्मी भी बहुत अधिक है। घर में आराम करो। जयसिंह बोला कि वो कुछ देर में वापस आ जाएगा। घर से निकला जयसिंह जब घर नहीं लौटा परिजनों ने उसकी तलाश की। इसी दौरान खुर्सीपार गेट के पास स्थित झाड़ियों में एक युवक का शव मिला।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -