Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG NEWS : आयकर विभाग में बड़ा बदलाव’ संजीव कुमार बने छत्तीसगढ़ के नए मुख्य आयुक्त

    May 6, 2026

    Big Statement By Deputy CM Vijay Sharma : घुसपैठ पर सख्ती’ विजय शर्मा बोले—छत्तीसगढ़ में नहीं बख्शे जाएंगे अवैध घुसपैठिए

    May 6, 2026

    Job Fair 2026 : जॉब अलर्ट , सिक्योरिटी गार्ड से लेकर मार्केटिंग तक, विभिन्न श्रेणियों में भर्ती

    May 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 6
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » राष्ट्रपति ने घर जाकर आडवाणी को ‘भारत रत्न’ से किया सम्मानित, पीएम मोदी भी रहे मौजूद
    Chhattisgarh

    राष्ट्रपति ने घर जाकर आडवाणी को ‘भारत रत्न’ से किया सम्मानित, पीएम मोदी भी रहे मौजूद

    News EditorBy News EditorMarch 31, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री और दिग्गज बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी को आज ‘भारत रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया गया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आडवाणी के घर जाकर उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया और इस दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे.

    तबियत ठीक नहीं होने की वजह से आडवाणी शनिवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित किए गए अलंकरण समारोह में शामिल नहीं हो सके थे.

    शनिवार को आयोजित हुआ था सम्मान समारोह

    राष्ट्रपति ने शनिवार (30 मार्च) को राष्ट्रपति भवन में 4 शख्सियतों को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया था. इनमें पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर और कृषि वैज्ञानिक डॉ. एमएस स्वामीनाथन शामिल हैं. चारों शख्सियतों के परिजनों ने राष्ट्रपति भवन में यह सम्मान हासिल किया. नरसिम्हा राव के बेटे पीवी प्रभाकर राव, चौधरी चरण सिंह के पोते जयंत चौधरी, कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर और एमएस स्वामीनाथन की बेटी नित्या राव ने राष्ट्रपति से यह सम्मान लिया.

    आडवाणी की प्रतिक्रिया

    जब फरवरी 2024 में आडवाणी को भारतरत्न देने का ऐलान किया तो उन्होंने इस पर खुशी जताई. जब आडवाणी ने कहा, ‘लालकृष्ण आडवाणी ने अपने बयान में कहा, ‘मैं अत्यंत विनम्रता और कृतज्ञता के साथ ‘भारत रत्न’ स्वीकार करता हूं जो आज मुझे प्रदान किया गया है. यह न सिर्फ एक व्यक्ति के रूप में मेरे लिए सम्मान की बात है, बल्कि उन आदर्शों और सिद्धांतों के लिए भी सम्मान है जिनकी मैंने अपनी पूरी क्षमता से जीवन भर सेवा करने की कोशिश की.’

    आडवाणी ने कहा, “मैं अपने परिवार के सभी सदस्यों, विशेषकर अपनी प्रिय दिवंगत पत्नी कमला के प्रति भी अपनी गहरी भावनाएं व्यक्त करता हूं. वे मेरे जीवन में शक्ति और स्थिरता का सबसे बड़ा स्रोत रही हैं.” उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी धन्यवाद दिया. साथ ही उन्होंने प्रार्थना की, “हमारा महान देश महानता और गौरव के शिखर पर प्रगति करे.

    किन्हें दिया जाता है भारत रत्न?

    भारत रत्न देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है. यह सम्मान राष्ट्रीय सेवा जैसे कला, साहित्य, विज्ञान, सार्वजनिक सेवा और खेल के लिए दिया जाता है. अपने क्षेत्र में अहम कार्य और योगदान से देश का गौरव बढ़ाने वाले लोगों को भारत रत्न से सम्मानित किया जाता है. साल 2011 से पहले सिर्फ कला, साहित्य, विज्ञान और समाज सेवा क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए भारत रत्न दिया जाता था, लेकिन 2011 में इसमें संशोधन किया गया. अब भारत रत्न के पाने के लिए कोई क्षेत्र निर्धारित नहीं किया गया है. भारत रत्न हासिल करने वाले किसी भी क्षेत्र के हो सकते हैं.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG NEWS : आयकर विभाग में बड़ा बदलाव’ संजीव कुमार बने छत्तीसगढ़ के नए मुख्य आयुक्त

    May 6, 2026

    Big Statement By Deputy CM Vijay Sharma : घुसपैठ पर सख्ती’ विजय शर्मा बोले—छत्तीसगढ़ में नहीं बख्शे जाएंगे अवैध घुसपैठिए

    May 6, 2026

    Job Fair 2026 : जॉब अलर्ट , सिक्योरिटी गार्ड से लेकर मार्केटिंग तक, विभिन्न श्रेणियों में भर्ती

    May 6, 2026

    Electricity may become expensive in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका’ जून से बढ़ सकते हैं टैरिफ, हर महीने बढ़ेगा बिल का बोझ

    May 6, 2026

    CG NEWS : राजधानी में पेट्रोल संकट गहराया’ कई पंपों पर ‘No Stock’ का बोर्ड, लंबी कतारों में खड़े लोग बेहाल

    May 6, 2026

    Apartment Fire News : बाल-बाल बचीं जिंदगियां , अपार्टमेंट अग्निकांड में कोई हताहत नहीं, सुरक्षित निकाले गए लोग

    May 6, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    CG NEWS : आयकर विभाग में बड़ा बदलाव’ संजीव कुमार बने छत्तीसगढ़ के नए मुख्य आयुक्त

    May 6, 2026

    Big Statement By Deputy CM Vijay Sharma : घुसपैठ पर सख्ती’ विजय शर्मा बोले—छत्तीसगढ़ में नहीं बख्शे जाएंगे अवैध घुसपैठिए

    May 6, 2026

    Job Fair 2026 : जॉब अलर्ट , सिक्योरिटी गार्ड से लेकर मार्केटिंग तक, विभिन्न श्रेणियों में भर्ती

    May 6, 2026

    Electricity may become expensive in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका’ जून से बढ़ सकते हैं टैरिफ, हर महीने बढ़ेगा बिल का बोझ

    May 6, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.