Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG NEWS : व्हाट्सएप’ स्टेटस पर आपत्तिजनक वीडियो’ शिक्षक पर गिरी गाज, DEO ने दिए जांच के आदेश

    May 17, 2026

    CG NEWS : पेट्रोल डालते ही धू-धूकर जली बाइक, मौके पर अफरा-तफरी

    May 17, 2026

    Hantavirus Alert : हंता वायरस को लेकर नई आशंका, क्या शारीरिक तरल से फैल सकता है संक्रमण

    May 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, May 17
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » CG NEWS : पीएम-जनमन के लाभार्थियों से 2 अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी करेंगे बातचीत
    Chhattisgarh

    CG NEWS : पीएम-जनमन के लाभार्थियों से 2 अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी करेंगे बातचीत

    News EditorBy News EditorSeptember 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नारायणपुर : भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा केन्द्रीय कैबिनेट के प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान के अंतर्गत देश के 30 राज्यों, केन्द्र शासित प्रदेश के लगभग 6300 अनुसूचित जनजाति बाहुल्य ग्रामों के (आकांक्षी जिलों सहित) जनजातीय समुदायों के सामाजिक-आर्थिक विकास हेतु प्रदत्त अनुमोदन से अवगत कराया गया है, जिसके अंतर्गत राज्य के 32 जिलों के 138 विकासखण्डों के 6691 ग्राम सम्मिलित हैं। इस मिशन में 25 विकासात्मक गतिविधियां शामिल हैं, जिनका क्रियान्वयन 17 केन्द्रीय मंत्रालयों के द्वारा किया जाना है।

    इस अभियान का उद्देश्य डेव्हलपमेन्ट एक्शन प्लान फार शेड्युल्ड ट्राईन्स के अंतर्गत अधोसंरचना विकसित करने, आर्थिक सशक्तीकरण को प्रोत्साहित करने, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की पहुंच का सार्वभौमिकीकरण करने एवं स्वस्थ जीवन तथा गरिमापूर्ण वृद्धावस्था के लक्ष्य को प्राप्त करना है। लक्षित लाभार्थियों एवं जनसमुदाय को अभियान के बारे में जागरुक करने के लिए भारत सरकार द्वारा आगामी 2 अक्टूबर 2024 को राज्य तथा जिला स्तर पर मेगा इवेन्ट आयोजित किया जाएगा। आज आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त बद्रीश सुखदेवे ने अपने कार्यालय में बैठक लेकर पीएम जनमन कार्यक्रम की व्यवस्था हेतु अधिकारी कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

    जनजातिया कार्य मंत्रालय द्वारा देश के पीवीटीजी समुदायों के 100 जिलों में प्रधानमंत्री जनजातिय आदिवासी न्याय महा अभियान पीएम जनमन के लिए आईईसी जागरुकता अभियान एवं प्रधानमंत्री उन्नत ग्राम अभियान का शुभांरभ किया जा रहा है। प्रधानमंत्री द्वारा 02 अक्टूबर 2024 को वर्चुअल मोड वार्ता के माध्यम से पीएम-जनमन के लाभार्थियों के साथ बातचीत किया जाएगा। उक्त वर्चुअल मोड वार्ता का आयोजन एजी सिनेमा (ओडिटोरियम) नारायणपुर में किया जाएगा।

    इस आयोजन के सफल क्रियान्वयन हेतु वन विभाग, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नारायणपुर एवं ओरछा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग, कार्यपालन अभियंता छत्तीसगढ़ रा.वि.वि.मर्या, ई डिस्ट्रीक मैनेजर, उप संचालक कृषि, कार्यक्रम समन्वयक कृषि विज्ञान केन्द्र, सहायक संचालक उद्यानिकी, महिला एवं बाल विकास, कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, मुख्य नगरपालिका परिषद अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, तहसीलदार, सहायक ग्रेड 02 संत्तेर कांगे, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला समन्वयक जिला पंचायत, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, उप पंजीयक सहकारी समिति, नोडल अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक, मंडल संयोजक नारायणपुर वासुदेव भारद्वाज तथा ओरछा अजय तिवारी की ड्यूटी लगाई गई है। कलेक्टर श्री बिपिन मांझी द्वारा उक्त अधिकारी कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक व्यवस्था एवं हितग्राहियों की उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG NEWS : व्हाट्सएप’ स्टेटस पर आपत्तिजनक वीडियो’ शिक्षक पर गिरी गाज, DEO ने दिए जांच के आदेश

    May 17, 2026

    CG NEWS : पेट्रोल डालते ही धू-धूकर जली बाइक, मौके पर अफरा-तफरी

    May 17, 2026

    Hantavirus Alert : हंता वायरस को लेकर नई आशंका, क्या शारीरिक तरल से फैल सकता है संक्रमण

    May 17, 2026

    * अवैध शराब बिक्री के मामले में थाना नवागढ़/बलौदा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही

    May 17, 2026

    आईपीएल मैचों में ऑनलाईन सट्टा खिलाने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार’

    May 17, 2026

    Monsoon in CG : छत्तीसगढ़ में मानसून की धमाकेदार एंट्री की तैयारी , छत्तीसगढ़ में रेड अलर्ट

    May 17, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    CG NEWS : व्हाट्सएप’ स्टेटस पर आपत्तिजनक वीडियो’ शिक्षक पर गिरी गाज, DEO ने दिए जांच के आदेश

    May 17, 2026

    CG NEWS : पेट्रोल डालते ही धू-धूकर जली बाइक, मौके पर अफरा-तफरी

    May 17, 2026

    Hantavirus Alert : हंता वायरस को लेकर नई आशंका, क्या शारीरिक तरल से फैल सकता है संक्रमण

    May 17, 2026

    * अवैध शराब बिक्री के मामले में थाना नवागढ़/बलौदा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही

    May 17, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.