Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    दीपका यूनियन बैंक सेंधमारी केस में बड़ी सफलता, रोहतक से पकड़े गए दो आरोपी

    August 1, 2026

    कोरबा जन सुविधा केन्द्र संचालक वेलफेयर सोसायटी का गठन, जन सुविधा केन्द्र संचालकों को मिलेगा एक संगठित मंच

    August 1, 2026

    CG Electricity Update : बिजली विभाग ने बदला नियम, बढ़े हुए लोड का शुल्क अब दिसंबर में जुड़ेगा, उपभोक्ताओं को मिली बड़ी राहत

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 1
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » चलती कार में देह व्यापार, 6 लोग युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में मिले
    Chhattisgarh

    चलती कार में देह व्यापार, 6 लोग युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में मिले

    News EditorBy News EditorSeptember 25, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    अंबेडकरनगर: यूपी के अंबेडकरनगर जिले में पुलिस ने कार के अंदर अनैतिक काम करने के मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है. इसमें एक महिला और 6 पुरुष शामिल हैं. ये सभी हाइवे पर कार के अंदर आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए. महिला सिपाहियों की मदद से कार में पुरुषों संग मौजूद इकलौती महिला को बाहर निकाला गया. पूछताछ के बाद सभी को गिरफ्तर कर लिया गया. पता चला कि कार में एक बैंककर्मी भी मौजूद था.
    गौरतलब हो कि अंबेडकरनगर में हाइवे पर कार में आपत्तिजनक हालत में अश्लील हरकत करने के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया है. जिसमें 8 पुरुष और 2 महिलाएं समेत कुल 10 लोग शामिल हैं.
    पहली घटना 21 सितंबर की देर रात बसखारी थाना क्षेत्र की है, जहां पुलिस ने एक कार में 6 पुरुष और एक महिला को कार में अश्लील हरकत करते हुए रंगेहाथ पकड़ा. जबकि, दूसरी घटना 24 सितंबर की थाना बेवाना की है, जब पुलिस ने रात में चेकिंग के दौरान एक कार में एक महिला और दो पुरुषों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा. फिलहाल, दोनों ही मामलों ने पुलिस ने अनैतिक व्यापार अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में गिरफ्तार सभी 10 आरोपियों को जेल भेज दिया है.
    दरअसल, 21 सितंबर को अंबेडकरनगर के थाना बसखारी की पुलिस रात में गश्त कर रही थी. इसी दौरान आजमगढ़ हाइवे पर खड़ी एक कार संदिग्ध अवस्था में नजर आई. शीशे से गाड़ी के अंदर देखने पर उसमें सवार लोग गलत हरकत करते नजर आए. जिसमें 6 पुरुष एक महिला थी. पुलिस को देख उनके होश उड़ गए.
    जिसके बाद महिला पुलिसकर्मियों की मदद से कार से महिला को बाहर निकाला गया. साथ ही कार में बैठे सभी 6 पुरुषों को भी एक-एक कर उतारा गया. पूछताछ के बाद इन सभी को हिरासत में लेकर थाने लाया गया. जहां से केस दर्ज इनको जेल भेज दिया गया.
    तलाशी के दौरान गाड़ी से 10 कंडोम, 1710 रुपये, 7 मोबाइल बरामद हुए. गाड़ी में एक पार्टी का झंडा भी लगा हुआ था. इस गाड़ी को सीज कर दिया गया है. पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपियों को अनैतिक व्यापार अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की अलग-अलग धाराओं में जेल भेजा है.
    इसी तरह 24 सितंबर को थाना बेवाना पुलिस ने देर रात जनपद के बॉर्डर बैरियर पर चेकिंग के दौरान एक कार को रोका तो उसमें एक महिला और दो पुरुष आपत्तिजनक हालत में पाए गए. पूछताछ के बाद पुलिस ने कार सवार तीनों लोगों को हिरासत में ले लिया. पुरुषों ने बताया कि वो लखनऊ के निवासी हैं. कार से तीन पैकेट कंडोम, 2600 रुपये, 4 मोबाइल बरामद हुए. फिलहाल, पुलिस ने गिरफ्तार इन तीनों आरोपियों को भी अनैतिक व्यापार अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की अलग-अलग धाराओ में जेल भेज दिया है.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    दीपका यूनियन बैंक सेंधमारी केस में बड़ी सफलता, रोहतक से पकड़े गए दो आरोपी

    August 1, 2026

    कोरबा जन सुविधा केन्द्र संचालक वेलफेयर सोसायटी का गठन, जन सुविधा केन्द्र संचालकों को मिलेगा एक संगठित मंच

    August 1, 2026

    CG Electricity Update : बिजली विभाग ने बदला नियम, बढ़े हुए लोड का शुल्क अब दिसंबर में जुड़ेगा, उपभोक्ताओं को मिली बड़ी राहत

    August 1, 2026

    छात्रों का फूटा गुस्सा, मुख्य सड़क पर बैठकर किया प्रदर्शन, प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज

    August 1, 2026

    Kulgam Terror Attack : कश्मीर में आतंकियों ने छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों को मारी गोली, दोनों की मौत; इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज

    August 1, 2026

    CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, दक्षिणी जिलों में बारिश तेज, राजधानी में धूप-उमस ने बढ़ाई परेशानी

    August 1, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    दीपका यूनियन बैंक सेंधमारी केस में बड़ी सफलता, रोहतक से पकड़े गए दो आरोपी

    August 1, 2026

    कोरबा जन सुविधा केन्द्र संचालक वेलफेयर सोसायटी का गठन, जन सुविधा केन्द्र संचालकों को मिलेगा एक संगठित मंच

    August 1, 2026

    CG Electricity Update : बिजली विभाग ने बदला नियम, बढ़े हुए लोड का शुल्क अब दिसंबर में जुड़ेगा, उपभोक्ताओं को मिली बड़ी राहत

    August 1, 2026

    छात्रों का फूटा गुस्सा, मुख्य सड़क पर बैठकर किया प्रदर्शन, प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज

    August 1, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.